प्रखंड कार्यालय का आरओ प्लांट बंद, गर्मी में पेयजल संकट
गोह प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थित आरओ प्लांट लंबे समय से बंद है, जिससे सरकारी कर्मियों और आम लोगों को पेयजल की समस्या हो रही है। केवल एक चापाकल है, जिससे सैकड़ों लोग पानी लेने को मजबूर हैं। पूर्व सांसद महाबली सिंह ने इसे पांच वर्ष पूर्व स्थापित किया था, लेकिन रखरखाव के अभाव में यह अब बंद पड़ा है।

फोटो- 25 अप्रैल एयूआर 10 कैप्शन:- गोह प्रखंड कार्यालय परिसर में बंद आरओ प्लांट गोह, संवाद सूत्र। तपिश भरे मौसम के बीच गोह प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थापित आरओ प्लांट लंबे समय से बंद पड़ा है, जिससे सरकारी कर्मियों और आम लोगों को पेयजल के लिए परेशानी हो रही है। परिसर में केवल एक चापाकल है, जिससे सैकड़ों लोग पानी लेने को मजबूर हैं। करीब पांच वर्ष पूर्व पूर्व सांसद महाबली सिंह ने शुद्ध और शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आरओ प्लांट लगवाया था, लेकिन समुचित रखरखाव के अभाव में यह बंद हो गया है और अब मात्र शोभा की वस्तु बनकर रह गया है।
आरोप है कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण प्रखंड कार्यालय आने वाले लोगों को इस भीषण गर्मी में शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन