मदनपुर मुख्य बाजार में कचरे का अंबार, आवागमन मुश्किल
मदानपुर मुख्य बाजार में सफाई की कमी के कारण कूड़ा-कचरा जमा हो गया है, जिससे लोगों और व्यवसायियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पहले सफाई नियमित होती थी, लेकिन अब एक सप्ताह से यह बंद है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सफाई व्यवस्था को फिर से शुरू करने की मांग की है।

फोटो- 28 अप्रैल एयूआर 13 कैप्शन- मदनपुर मुख्य बाजार में कूड़ा-कचरे का अंबार लगने से लोग परेशान मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित मदनपुर पंचायत के मुख्य बाजार में साफ-सफाई के अभाव में कूड़ा-कचरे का अंबार लग गया है, जिससे बाजार आने वाले लोगों और व्यवसायियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार पहले व्यवसायियों के सहयोग से मेहतरों द्वारा नियमित सफाई कराई जाती थी, लेकिन करीब एक सप्ताह से सफाई कार्य बंद है, जिसके कारण दुकानों और प्रतिष्ठानों से निकलने वाला कचरा बाजार में ही जमा हो रहा है। बताया जाता है कि सफाई कर्मियों को निजी तौर पर छोटे दुकानदारों से प्रतिदिन पांच से दस रुपये तक पारिश्रमिक दिया जाता था, लेकिन व्यवस्था ठप होने से हालात बिगड़ गए हैं।
वर्ष 2026 में मदनपुर को नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बावजूद सफाई जैसी बुनियादी सुविधाएं सुचारु नहीं हो सकी हैं, जिससे गंदगी का माहौल बना हुआ है। बाजार में लगातार आवागमन रहने के कारण स्थिति और गंभीर हो गई है तथा फुटपाथी दुकानदारों को सबसे अधिक दिक्कत झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द सफाई व्यवस्था बहाल कराने की मांग की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन