रेल यात्री ध्यान दें; 4 मई से बिहार से गुजरने वाली इन 16 ट्रेनों की रूट, टाइमिंग में बदलाव, पूरा डिटेल समझ लीजिए
पूमरे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के अयोध्या कैंट-अकबरपुर-जफराबाद खंड पर स्थित जौनपुर जं. स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के लिए प्री एनआई/एन.आई. के मद्देनजर पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार की कुछ गाड़ियों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है।

Train News: पूर्व मध्य रेल के क्षेत्राधिकार में चलने वाली 16 से अधिक ट्रेनों के परिचालन में चार मई से 27 मई के बीच अस्थायी बदलाव किया जाएगा। पूमरे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने गुरुवार को बताया कि उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के अयोध्या कैंट-अकबरपुर-जफराबाद खंड पर स्थित जौनपुर जं. स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के लिए प्री एनआई/एन.आई. के मद्देनजर पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार की कुछ गाड़ियों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। इनमें पटना-गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस, पटना-कोटा और इंदौर-पटना समेत 16 ट्रेनें शामिल हैं।
● बरौनी-गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस-बरौनी से 13 से 27 व गोंदिया से 12 से 26 मई तक चलने वाली 15231/15232 के मार्ग परिवर्तन के कारण इस गाड़ी का ठहराव जौनपुर, मिर्जापुर, विंध्याचल, प्रयागराज छिवकी एवं शंकरगढ़ स्टेशनों पर नहीं रहेगा।
● शालिमार-गोरखपुर-शालिमार एक्सप्रेस-शालिमार से 12, 19 एवं 26 व गोरखपुर से 18 एवं 25 मई को चलने वाली गाड़ी संख्या-15021/15022 परिवर्तित मार्ग से इस गाड़ी का ठहराव जौनपुर स्टेशन पर नहीं रहेगा।
● वलसाड-मुजफ्फरपुर-वलसाड एक्सप्रेस-वलसाड से 16 एवं 23 व मुजफ्फरपुर से 18 एवं 25 मई, 2026 को चलने वाली गाड़ी संख्या-19051/19052 के मार्ग परिवर्तन से इस गाड़ी का ठहराव जौनपुर स्टेशन पर नहीं रहेगा।
● कोलकाता-गाजीपुर सिटी-कोलकाता एक्सप्रेस- कोलकाता से 7, 14 एवं 21 व गाजीपुर सिटी से 15 एवं 22 मई को चलने वाली गाड़ी संख्या-22323/22324 के मार्ग परिवर्तन से इस गाड़ी का ठहराव जौनपुर स्टेशन पर नहीं रहेगा।
● कोटा-पटना एक्सप्रेस-कोटा से 14, 15, 17, 21, 22 एवं 24 मई को चलने वाली गाड़ी संख्या-13238 परिवर्तित मार्ग लखनऊ-सुलतानपुर-जफराबाद जंक्शन के रास्ते चलाई जाएगी।
● रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस-रक्सौल से 14 एवं 21 व आनन्द विहार टर्मिनस से 6, 13 एवं 20 मई को चलने वाली गाड़ी संख्या- 14017/14018 मार्ग परिवर्तन से जौनपुर, शाहगंज, अकबरपुर, गोसाईगंज, अयोध्या धाम, अयोध्या कैंट, रूदौली एवं बाराबंकी स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
● टाटा-अमृतसर एक्सप्रेस-टाटा से 4, 6, 11, 13, 18, 20 एवं 25 मई को चलने वाली गाड़ी संख्या- 18103 मार्ग परिवर्तन से इसका ठहराव शाहगंज एवं अयोध्या कैंट स्टेशनों पर नहीं रहेगा।
● इंदौर-पटना एक्स.-इंदौर से 09, 16 व 23 मई को चलने वाली गाड़ी संख्या-19321 मार्ग परिवर्तन के कारण इस गाड़ी का ठहराव अयोध्या कैंट, अकबरपुर व जौनपुर स्टेशनों पर नहीं रहेगा।
● पटना-गोमतीनगर वंदे भारत पटना से 4 से 27 तक चलने वाली 22345 पटना-गोमतीनगर वंदे भारत मार्ग परिवर्तन होने से अयोध्या स्टेशन पर नहीं रुकेगी।
● मालदा टाऊन-गोमतीनगर एक्स मालदा टाऊन से 7, 14 एवं 21 मई को चलने वाली गाड़ी 13435 मार्ग परिवर्तन से जौनपुर, शाहगंज एवं अयोध्या स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
पुरूलिया-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस-पुरूलिया से 8, 15 एवं 22 मई को चलने वाली गाड़ी संख्या 14021 मार्ग परिवर्तन से इस गाड़ी का ठहराव अयोध्या कैंट स्टेशन पर नहीं रहेगा।




साइन इन