Ats questions to a student in patna phulwarisharif in connection with banned organization पटना के फुलवारीशरीफ में ATS की छात्र से पूछताछ, मोबाइल भी ले गई टीम; क्या है मामला, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना के फुलवारीशरीफ में ATS की छात्र से पूछताछ, मोबाइल भी ले गई टीम; क्या है मामला

  • छात्र के पिता के मुताबिक, पूछताछ करने वाले अधिकारी ने उनके पुत्र के बारे में कहा कि उसके पास फिलिस्तीन की मदद का कोई वीडियो और क्यूआर कोड आया था। इस क्यूआर कोड के माध्यम से साढ़े सात हजार भेजे गए हैं।

Sun, 20 April 2025 08:35 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, पटना
share
पटना के फुलवारीशरीफ में ATS की छात्र से पूछताछ, मोबाइल भी ले गई टीम; क्या है मामला

प्रतिबंधित संगठन को चंदा भेजने के मामले में एटीएस ने शनिवार को पटना से सटे फुलवारीशरीफ के ग्यास नगर में इंटर के छात्र से पूछताछ करने के साथ ही उसके लैपटॉप सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भी जांच की। बिहार पुलिस मुख्यालय से लेकर पटना पुलिस के अधिकारी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बचते रहे। फुलवारी के ग्यास नगर में दोपहर करीब तीन बजे एटीएस की टीम करीब आठ वाहन के साथ पहुंची। टीम नाबालिग को लेकर फुलवारी थाना पहुंची, जहां देर रात तक पूछताछ होती रही।

उसके मोबाइल और लैपटॉप आदि उपकरणों को भी खंगाला गया। पिता से भी पूछताछ की गई। छात्र का मोबाइल जब्त कर एटीएस अपने साथ ले गई। इस मामले में गाजियाबाद में शमी और खालिद नामक व्यक्ति को पकड़ा गया है, जिससे मिले इनपुट के आधार पर एटीएस की टीम यहां पहुंची थी। छात्र के पिता के मुताबिक, पूछताछ करने वाले अधिकारी ने उनके पुत्र के बारे में कहा कि उसके पास फिलिस्तीन की मदद का कोई वीडियो और क्यूआर कोड आया था।

इस क्यूआर कोड के माध्यम से साढ़े सात हजार भेजे गए हैं, जो किसी प्रतिबंधित संगठन को गया है। इसके साथ ही ग्रीन ब्रीड नाम से फेसबुक ग्रुप है, जिससे कई युवा जुड़े हुए हैं। इसके स्टेटस फोटो में फिलिस्तीन की तस्वीर लगी हुई है।

सकते में पड़ा परिवार

नाबालिग के पिता ने कहा कि पुत्र ने अभी इंटर की परीक्षा दी थी। अलीगढ़ में इंजीनियरिंग में एडमिशन के लिए रविवार को प्रवेश परीक्षा थी। उसने पढ़ाई के नाम पर मोबाइल लिया था। बेवजह घर से बाहर भी नहीं जाता था। छापेमारी हुई तो हमलोग सकते में पड़ गये।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।