Panchayat Elections Buzz in Raniganj as Candidates Emerge Post Bihar Assembly विधानसभा चुनाव समाप्त होते ही पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट शुरू, Araria Hindi News - Hindustan
More

विधानसभा चुनाव समाप्त होते ही पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट शुरू

बिहार विधानसभा के खत्म होते ही रानीगंज क्षेत्र में पंचायत चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। कई पंचायतों से संभावित उम्मीदवारों के नाम सामने आ रहे हैं, जबकि चुनाव की तारीखें अभी तय नहीं हुई हैं। पिछले चुनाव में 30 पंचायतों में से 23 नए मुखिया बने थे, और अब नए चेहरे फिर से चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं।

Mon, 24 Nov 2025 11:34 PMNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share
विधानसभा चुनाव समाप्त होते ही पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट शुरू

रानीगंज। एक संवाददाता। बिहार विधानसभा समाप्त होते ही क्षेत्र में अब पंचायत चुनाव को लेकर सुगबुगाहट शुरू होने लगी है। पंचायत चुनाव को लेकर कई पंचायतों से संभावित उम्मीवारों के नाम सामने आने लगे हैं। जबकि अभी पंचायत चुनाव की न तो कोई घोषणा हुई हैं न ही कोई संभावित तिथि तय हुई है। लेकिन अभी से ही कई पंचायतों में लोगों के चुनाव लड़ने को लेकर चर्चाएं शुरू होने लगी है। ऐसी भी संभावना है कि अगले साल अप्रैल मई में पंचायत चुनाव हो लेकिन उससे पहले पंचायतो के सीमांकन और आरक्षण रोस्टर में बदलाव की प्रक्रिया भी होने को लेकर कई पंचायतों के लोग दूसरे तीसरे पंचायतों में भाग्य आजमाने की बात कह रहे है।

यही नहीं कई संभावित प्रत्याशी अमुक अमुक पंचायतों से अपनी उम्मीदवारी की बात कहने लगें है। चूंकि अभी शादी व्याह का सीजन है ऐसे में गांव घरों में शादी व्याह वाले घरों में एक जगह सैकड़ो लोग जुटते है। ऐसे में अब विधानसभा चुनाव बीतने के बाद पंचायत चुनाव की चर्चाएं होने लगी है। कई ऐसे भी प्रत्याशी है जो विधायक बनने के ख्याब में थे अब वे पंचायत चुनाव में भाग्य आजमाने के लिए खुद को तैयार कर रहे है। पिछले चुनाव में 30 पंचायतो में 23 चेहरे बने थे नए मुखिया: पिछले पंचायत चुनाव की बात करें तो जनता ने 23 पुराने मुखिया को नकार दिया था। रानीगंज के तीस पंचायतों में 23 पंचायतों से नए लोग मुखिया बने थे। पिछला ट्रेक देखते हुए पंचायतों के मुखिया अभी से ही पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटने लगे है। पिछले पंचायत चुनाव में रानीगंज के बसेटी, बगुलाहा, हांसा, परमानंदपुर, परिहारी, भोरहा, पचीरा पंचायत के मुखिया ही दोबारा मुखिया बने थे जबकि अन्य 23 पंचायतो के मुखिया को जनता ने नकार दिया था। अब इस बार के पंचायत चुनाव में पुराने मुखिया भी नए दमखम के साथ मैदान में आने को तैयार है। इसके साथ लगभग पंचायतों में नए चेहरे भी तेजी से उभर कर सामने आ रहे है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।