Ghulam Rasool Baliavi Affirms Nitish Kumar s Unmatched Leadership in Bihar बिहार में नीतीश कुमार का कोई विकल्प नहीं, छवि व कार्यशैली बेजोड़: बलियावी, Araria Hindi News - Hindustan
More

बिहार में नीतीश कुमार का कोई विकल्प नहीं, छवि व कार्यशैली बेजोड़: बलियावी

फारबिसगंज में एक कार्यक्रम में बिहार अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष गुलाम रसूल बलियावी ने कहा कि नीतीश कुमार का कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की सादगी की तारीफ की। बलियावी ने चेतावनी दी कि जो भी नया मुख्यमंत्री बनेगा, उसे नीतीश के सिद्धांतों का पालन करना होगा।

Tue, 31 March 2026 11:40 PMNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share
बिहार में नीतीश कुमार का कोई विकल्प नहीं, छवि व कार्यशैली बेजोड़: बलियावी

फारबिसगंज, निज संवाददाता। मंगलवार को फारबिसगंज जुम्मन चौक स्थित समाजसेवी जावेद अंसारी के आवासीय परिसर में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में बिहार अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष व जदयू के वरिष्ठ नेता गुलाम रसूल बलियावी ने कहा कि नीतीश कुमार का कोई विकल्प नहीं है। नीतीश कुमार की छवि और कार्यशैली का मुकाबला कोई नहीं कर सकता। अगर किसी में नीतीश जी की छवि का थोड़ा अंश भी मिल जाए, तो उसी से काम चल जाएगा। नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने दिलचस्प उदाहरण देते हुए कहा शेर के बच्चे को दहाड़ना और मछली के बच्चे को तैरना नहीं सिखाया जाता।

उन्होंने कहा कि निशांत कुमार एक सादगीपूर्ण व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते हैं और अब तक उन पर कोई सवाल नहीं उठा है। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय जदयू के आला कमान का ही होगा और इस दिशा में अभी कोई प्रस्ताव नहीं आया है।बालियावी ने भावुक होते हुए कहा नीतीश कुमार के बिहार की राजनीति से अलग होने का दुख केवल आम जनता को ही नहीं, बल्कि राजनीतिक विरोधियों को भी हो रहा है। कहा-आज बिहार का हर व्यक्ति ,नेता, कार्यकर्ता, अधिकारी—सब आहत हैं। सबके मन में एक ही सवाल है कि अब बिहार का क्या होगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेगा, यदि वह नीतीश कुमार के सिद्धांतों और कार्यशैली से इधर-उधर हुआ तो जनता उसे स्वीकार नहीं करेगी। बालियावी एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने फारबिसगंज पहुंचे थे। इस दौरान जुम्मन चौक स्थित जाबिर अंसारी के आवासीय परिसर में रुककर उन्होंने मीडिया से बातचीत की। इस मौके पर समाजसेवी वाहिद अंसारी, मूलचंद गोलछा, सुरेंद्र प्रसाद यादव उर्फ ननकी यादव, इजहार अंसारी,जिला अल्पसंख्यक पदाधिकारी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इससे पूर्व समाजसेवी वाहिद अंसारी एवं जाबिर अंसारी के द्वारा अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष को साल ओढ़ाकर स्वागत किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।