Special Mahashivir to Benefit Citizens with 17 Key Government Schemes in Bhojpur District जिले के सभी प्रखंडों में 17-18 को लगेंगे महाशिवर, मौके पर ही समस्याओं का समाधान होगा, Ara Hindi News - Hindustan
More

जिले के सभी प्रखंडों में 17-18 को लगेंगे महाशिवर, मौके पर ही समस्याओं का समाधान होगा

भोजपुर जिले में 17 और 18 जून को विशेष प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण महाशिविर का आयोजन होगा। इस शिविर में आम लोगों को आयुष्मान भारत, लखपति दीदी, पीएम किसान सम्मान निधि जैसी 17 योजनाओं का लाभ मिलेगा। प्रत्येक योजना के लिए अलग काउंटर और हेल्प डेस्क की व्यवस्था होगी।

Fri, 12 June 2026 06:36 PMNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share
जिले के सभी प्रखंडों में 17-18 को लगेंगे महाशिवर, मौके पर ही समस्याओं का समाधान होगा

- इस शिविर में आम लोगों को सरकार की अति महत्वाकांक्षी 17 योजनाओं का लाभ मिलेगा - इसमें आयुष्मान भारत, लखपति दीदी, पीएम किसान सम्मान निधि सहित राज्य व केंद्र की प्रमुख योजनाएं शामिल - प्रत्येक योजना के लिए बनेगा अलग काउंटर, सहायता के लिए हेल्प डेस्क और मेडिकल स्टॉल की रहेगी व्यवस्था आरा/जगदीशपुर/बिहिया, हि.टीं। भोजपुर जिले के सभी प्रखंडों में आगामी 17 और 18 जून को विशेष प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण महाशिविर का आयोजन किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लखीसराय:17-18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा जन कल्याण शिविर, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की

विशेष शिविर की व्यवस्था

इसकी तैयारी जिला प्रशासन की ओर से शुरू कर दी गई है। इस महाशिवर में मौके पर ही आम लोगों की समस्याओं का समाधान होगा। इस दौरान उन्हें केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही 17 अतिमहत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ मिलेगा। इसमें आयुष्मान भारत, लखपति दीदी, पीएम किसान सम्मान निधि सहित राज्य व केंद्र की प्रमुख योजनाएं शामिल हैं। प्रत्येक योजना के लिए अलग- अलग काउंटर बनाए जाएंगे। साथ ही सहायता के लिए हेल्प डेस्क और मेडिकल स्टॉल की भी व्यवस्था रहेगी। इसे लेकर डीएम तनय सुल्तानिया की ओर से आदेश जारी किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की प्रमुख जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्तियों तक सीधे पहुंचाना है।

आवेदन प्रक्रिया

शिविरों में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत नए आवेदन, निबंधन, भौतिक सत्यापन, ई-केवाईसी तथा लंबे समय से लंबित मामलों का ऑन-द-स्पॉट निपटारा किया जाएगा। इसमें प्रमुख योजनाओं यथा आयुष्मान भारत, आयुष्मान वय वंदना कार्ड (70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए), सामाजिक सुरक्षा पेंशन (वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन), पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, लखपति दीदी, पीएम स्वनिधि, जी राम जी, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान छात्रवृत्ति योजनाएँ, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना, दिव्यांग कल्याण योजनाएं, बीओसीडब्ल्यू निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड, मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना सहित महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं का लाभ विशेष शिविर में दिया जाएगा। - महाशिविर की सफलता की जिम्मेवारी वरीय अधिकारियों को डीएम की ओर से इसे लेकर जारी आदेश में कहा गया है कि इस महाशिवर की सफल की जिम्मेवारी वरीय अधिकारियों की होगी। इसके लिए जिले के सभी वरीय पदाधिकारियों, एसडीएम और बीडीओ को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रत्येक योजना के लिए लगाए जाने वाले अलग-अलग काउंटर पर एक नोडल अधिकारी तैनात रहेंगे। आवेदकों के मार्गदर्शन और फॉर्म भरवाने में मदद के लिए प्रशिक्षित स्वयंसेवकों एवं कर्मचारियों को हेल्प डेस्क पर प्रतिनियुक्ति की जाएगी। -

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।