Court Sentences Two to Life Imprisonment for Murder Imposes Fine of 302 000 Each हत्या के दो आरोपितों को कठोर आजीवन कारावास, Ara Hindi News - Hindustan
More

हत्या के दो आरोपितों को कठोर आजीवन कारावास

-कोर्ट ने हर आरोपित पर तीन लाख दो हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया, हत्या के एक मामले में प्रथम अपर जिला एवं सत्र

Mon, 13 April 2026 08:18 PMNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share
हत्या के दो आरोपितों को कठोर आजीवन कारावास

-कोर्ट ने हर आरोपित पर तीन लाख दो हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया आरा, संवाददाता। हत्या के एक मामले में प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह विशेष न्यायाधीश शैलेन्द्र कुमार पांडा ने सोमवार को दो आरोपितों को कठोर उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही कोर्ट ने हर आरोपित पर तीन लाख दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया। एससी-एसटी के विशेष लोक अभियोजक सत्येंद्र कुमार सिंह ने संचालन ने किया था और बहस की थी। उन्होंने बताया कि नौ जून, 2024 की रात आठ से नौ बजे के बीच दोनों आरोपितों ने अपने साथ आरा के नवादा थाने के बहिरो के पीड़ित साहिल कुमार उर्फ भोला को बाइक पर बिठाकर आरा मुफस्सिल थाने के गोठौला में होने वाले यज्ञ में शामिल होने ले गये थे, लेकिन साहिल रात तक अपने घर नहीं लौटा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हत्या एवं लूट में दो आरोपितों को उम्रकैद

अगले दिन (10 जून, 2024) पीड़ित के घरवालों को पता चला कि साहिल का शव गोठौला-बहिरो रोड पर याहै। साहिल की मौत गोली लगने से हुई थी। मृतक के पिता बुधन पासवान ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। ट्रायल के दौरान एक नाबालिग हुआ था। दोनों आरोपियों के खिलाफ 25 अक्टूबर, 2024 को चार्ज फ्रेम किया गया। अभियोजन की ओर से कोर्ट में छह गवाहों की गवाही हुई थी। कोर्ट ने ट्रायल के दौरान पेश सबूतों के आधार पर आरा मुफस्सिल थाने के भुसौला के रंजीत सिंह और आरा के नवादा थाने के बहिरो के अमन पासवान को इस मामले में दोषी पाया और उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई। कोर्ट ने प्रत्येक को तीन लाख दो हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। ---------

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।