ara tanishq loot accused said gold handover in vaishali total 25 miscreants involved आरा के तनिष्क ज्वेलर्स में लूट के बाद सोना वैशाली में किए हैंडओवर, 25 लुटेरों ने किया कांड; शेरू और चंदन ने उगले कई राज, Bihar Hindi News - Hindustan
More

आरा के तनिष्क ज्वेलर्स में लूट के बाद सोना वैशाली में किए हैंडओवर, 25 लुटेरों ने किया कांड; शेरू और चंदन ने उगले कई राज

  • दोनों ने आरा तनिष्क और जीवा शोरूम लूट कांड के अलावे अन्य कई राज्यों में सोना लूट में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों ने बताया कि तनिष्क समूचे लूट कांड में करीब 25 लोगों की भूमिका रही है। पुलिस की ओर से अबतक 19 लोगों को कैचअप कर लिया गया है।

Mon, 7 April 2025 09:22 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान संवाददाता, आरा
share
आरा के तनिष्क ज्वेलर्स में लूट के बाद सोना वैशाली में किए हैंडओवर, 25 लुटेरों ने किया कांड; शेरू और चंदन ने उगले कई राज

आरा तनिष्क ज्वेलर्स लूट मामले में रिमांड पर लिये गये शेरू सिंह और चंदन कुमार उर्फ प्रिंस गिरोह का पटना के जीवा शोरूम सहित अन्य राज्यों में सोना लूट में हाथ रहा है। दोनों से पूछताछ के क्रम में पुलिस को यह जानकारी मिली है। इन दोनों ने पुलिसिया पूछताछ में कई अहम राज उगले हैं। पूछताछ के दौरान दोनों ने तनिष्क शोरूम लूट कांड के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी है। लूट में शामिल अपराधियों से लेकर सोना रखने वाले तक के बारे में भी आहत जानकारी दी गई है। इस आधार पर पुलिस की टीम लूटे गए अन्य आभूषण की बरामदगी और घटना में शामिल प्रिंस सहित पांच-छह अपराधियों की गिरफ्तारी में जुटी है।

इसके लिए पुलिस की ओर से वैशाली के हाजीपुर सहित अपराधियों के हर ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। इधर, पुलिस चंदन और शेरू स्वीकारोक्ति बयान के क्रॉस वेरिफिकेशन और घटना का पूरा सच जानने के लिए लूट के बाद मुठभेड़ के दौरान गोली लगने के बाद गिरफ्तार सारण निवासी विशाल कुमार और कुणाल कुमार को भी रिमांड पर लेने की तैयारी में जुटी है। बता दें कि पुलिस की ओर से चंदन कुमार उर्फ प्रिंस और शेरू सिंह को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तनिष्क ज्वेलर्स में 22 दिन के अंदर दूसरा कांड, लूट के बाद अब लग गई आग

इसके लिए पुलिस को कोर्ट की ओर 48 घंटे की रिमांड मिली है। इधर, सूत्रों के अनुसार पुलिस की पूछताछ में चंदन कुमार उर्फ प्रिंस और शेरू सिंह द्वारा तनिष्क के अलावा दानापुर के जीवा शोरूम में लूट की संलिप्तता स्वीकार की गयी है। बताया गया कि तनिष्क शोरूम में लूटे गए सारे आभूषण वैशाली इलाके में रिसीवरों के हैंड ओवर कर दिया गया था।

बताया गया कि शेष आभूषण बिहार में ही है। दोनों द्वारा तनिष्क और जीवा शोरूम लूट कांड के अलावे अन्य कई राज्यों में सोना लूट में शामिल होने की बात स्वीकार की गयी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों ने बताया कि तनिष्क समूचे लूट कांड में करीब 25 लोगों की भूमिका रही है। पुलिस की ओर से अबतक 19 लोगों को कैचअप कर लिया गया है। हालांकि अब तक छह अपराधियों की तलाश है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तनिष्क ज्वेलर्स लूट: लुटेरों ने मनाली में छुट्टियां मनाई, एक महीने से आरा में थे

आरा के तनिष्क शोरूम में 10 करोड़ से अधिक के गहनों की हुई थी लूट

शहर में 10 मार्च की सुबह नगर थाना क्षेत्र के शीशमहल चौक के समीप स्थित तनिष्क शोरूम में धावा बोलकर अपराधियों ने करीब दस करोड़ का आभूषण लूट लिया था। एक गार्ड की राइफल भी छीन ली थी। हालांकि कुछ घंटे के भीतर भी पुलिस ने बड़हरा थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया था। इनके पास से लूटे गए दो झोला आभूषण, लूट में इस्तेमाल एक पिस्टल और एक बाइक बरामद की गयी थी। इनकी निशानदेही पर गार्ड की राइफल भी बरामद कर ली गयी थी।

प्रिंस का नाम आया था सामने

गिरफ्तार दोनों अपराधियों से पूछताछ में पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जेल में बंद वैशाली के मझौली निवासी चंदन कुमार उर्फ प्रिंस का नाम आया था। उस आधार पर पुलिस द्वारा तफ्तीश शुरू की गयी, तो उसी जेल में बंद बक्सर निवासी शेरू सिंह की भी संलिप्तता सामने आयी। एडीजी कुंदन कृष्णन के अनुसार दोनों ने जेल से ही लूट की पूरी साजिश और प्लानिंग की थी। इस आधार पर पुलिस द्वारा दोनों को केस में रिमांड करने के साथ पूछताछ करने की कवायद तेज की गयी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कोई पिता के पास भागा तो कोई प्राइवेट जॉब करने लगा, तनिष्क के 10 लुटेरे अरेस्ट

उसी क्रम में पुलिस के अनुरोध पर कोर्ट द्वारा दोनों के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी किया गया था। उस आधार पर दोनों को गुरुवार को पुरुलिया जेल से आरा कोर्ट लाया गया था। पुलिस के अनुरोध पर कोर्ट द्वारा शुक्रवार को पूछताछ के लिए दोनों को रिमांड मंजूर की गयी। इस आधार पर शनिवार की देर शाम से रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की गयी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पिस्टल सटा बोला- सब सामान निकालो, जेब में रखे गहने;तनिष्क में लूटपाट की कहानी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।