Another forced marriage in Bihar Munshi returning from court kidnapped forcibly married after assault बिहार में एक और पकड़ौआ विवाह; कोर्ट से लौट रहे मुंशी का अपहरण, मारपीट के बाद जबरन कराई शादी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में एक और पकड़ौआ विवाह; कोर्ट से लौट रहे मुंशी का अपहरण, मारपीट के बाद जबरन कराई शादी

नालंदा जिले में पकड़ौआ विवाह का मामला सामने आया है। जहां कोर्ट से लौट रहे मुंशी का अपहरण कर जबरन शादी करा दी गई। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। मौके पर पुलिस ने युवक को लड़की पक्ष के लोगों से छुड़ाकर अस्पताल में भर्ती कराया है।

Tue, 10 Dec 2024 06:15 PMsandeep हिन्दुस्तान, नालंदा
share
बिहार में एक और पकड़ौआ विवाह; कोर्ट से लौट रहे मुंशी का अपहरण, मारपीट के बाद जबरन कराई शादी

बिहार के नालंदा जिले से पकड़ौआ विवाह एक और मामला सामने आया है। जब कोर्ट से लौट रहे मुंशी लवकुश को पहले बीच सड़क से अपहरण किया गया। जबरन लड़की से शादी कराई गई। जब मुंशी ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। परिवारवालों की शिकायत पर पुलिस ने युवक को छुड़ाकर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। मामला रहुई थाना इलाके जगनंदनपुर गांव का है।

वहीं इस मामले पर पीड़ित लवकुश का कहना है कि वो लड़की को जानता तक नहीं है। जबकि लड़की परिजनों का कहना है कि लड़का कई दिनों से बात कर रहा था। चार दिन पहले एक लड़की का फोन आया था। जिससे सिर्फ 15 सेकेंड बात हुई थी। रहुई थाना क्षेत्र के हवनपुरा गांव निवासी सुरेंद्र यादव का पुत्र लवकुश कोर्ट में वकील के यहां मुंशी है। काम खत्म करके जब वो घर लौट रहा था। तभी उसको अगवा कर लिया गया। फिर जगनंदनपुर गांव ले आए। जहां जबरन उसकी शादी करा दी गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब पटना से सटे बख्तियारपुर में पकड़ौआ विवाह, दोस्त के साथ बारात गया युवक लापता

लड़के की जब परिवारवालों ने तलाश शुरू की, तो उसके अगवा होने का पता चला। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस लवकुश को लड़की पक्ष के लोगों से छुड़ाकर लाई, और अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। लड़की पक्ष के लोगों का कहना है कि युवक लड़की से मिलने के लिए गांव आया था। दोनों को एक साथ देख परिवार वालों ने शादी कर दी। वहं पीड़ित लवकुश जबरन शादी करने, अपहरण की बात कह रहा है। फिलहाल सच क्या है, ये पुलिस की जांच के बाद ही सामने आ सकेगा।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।