Another case against Purnia MP Pappu Yadav, FIR also against 20 supporters know Patna Police's allegations पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर एक और केस, 20 समर्थकों पर भी FIR; पटना पुलिस का आरोप समझें, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर एक और केस, 20 समर्थकों पर भी FIR; पटना पुलिस का आरोप समझें

सांसद के खिलाफ पटना के बुद्धा कॉलोनी थाने में केस दर्ज कराया गया है। एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि कोर्ट के आदेश पर जब पप्पू यादव को पुलिस गिरफ्तार करने उनके आवास पर पहुंची तो उन्हें ड्यूटी निभाने से रोका गया।

Sun, 8 Feb 2026 10:43 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर एक और केस, 20 समर्थकों पर भी FIR; पटना पुलिस का आरोप समझें

31 साल पुराने केस में गिरफ्तार पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पर एक और केस दर्ज हो गया है। पटना पुलिस की ओर से सांसद और उनके 20 समर्थकों पर नया एफआईआर रजिस्टर हो गया है। सांसद और उनके समर्थकों पर पुलिसकर्मियों को डराने धमकाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस कांड की छानबीन में जुट गई है। रविवार को पप्पू यादव को कोर्ट में पेश कर बेऊर जेल भेजा गया तो उनके सैकड़ों समर्थक मौजूद थे। उनकी गिरफ्तारी के दौरान भी हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।

सांसद के खिलाफ पटना के बुद्धा कॉलोनी थाने में केस दर्ज कराया गया है। एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि कोर्ट के आदेश पर जब पप्पू यादव को पुलिस गिरफ्तार करने उनके आवास पर पहुंची तो उन्हें ड्यूटी निभाने से रोका गया। सांसद और उनके समर्थकों ने पुलिस वालों को डराया और धमकाया। कोर्ट का आदेश पालन करते हुए पुलिस ने सांसद को कस्टडी में लिया। एमपी और उनके समर्थकों ने कोर्ट के आदेश पालन में बाधा उत्पन्न की और डराने धमकाने का प्रयास किया।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।