Another Bihar laborer who returned from Odisha forest died 4 deaths so far due to mysterious disease ओडिशा के जंगल से लौटे बिहार के एक और मजदूर की मौत, रहस्यमयी बीमारी से अब तक 4 की जान गई, Bihar Hindi News - Hindustan
More

ओडिशा के जंगल से लौटे बिहार के एक और मजदूर की मौत, रहस्यमयी बीमारी से अब तक 4 की जान गई

पटना जिले के बाढ़ में पिछले हफ्ते मजदूों का एक ग्रुप बीमार होकर ओडिशा से लौटा था। ओडिशा के सुनसान जंगल में टावर लगाने गए थे। वहां से आने के बाद बीमार पड़ गए। अब तक चार मजदूरों की मौत हो चुकी है।

Sat, 14 Sep 2024 07:52 AMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, पटना
share
ओडिशा के जंगल से लौटे बिहार के एक और मजदूर की मौत, रहस्यमयी बीमारी से अब तक 4 की जान गई

बिहार के पटना जिले के बाढ़ में बीते दिनों ओडिशा से लौटे एक और मजदूर ने दम तोड़ दिया। रहस्यमयी बीमारी से अब तक चार मजदूरों की जान जा चुकी है। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। चारों मजदूर ओडिशा में मजदूरी करने गए थे। लोगों का कहना है कि मजदूरों को सुनसान जंगल में टावर लगाने का काम मिला था। वहीं, उन्हें किसी बीमारी ने चपेट में ले लिया। इसके बाद एक-एक कर चार मजदूरों ने दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, विशेषज्ञों का दावा है कि मजदूरों की जान मलेरिया की वजह से गई।

जानकारी के मुताबिक रहस्यमयी बीमारी से ग्रसित चौथे मजदूर शाहिद ने शुक्रवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसकी मौत पश्चिम बंगाल के आसनसोल के एक अस्पताल में हुई। परिजन उसे बाढ़ से ही इलाज के लिए वहां ले गए थे। उसके साथी मजदूर मोहम्मद सलीम और उमर उर्फ चुन्नू का इलाज चल रहा है। मजदूरों के परिजन लगातार हुई मौत से डरे हुए हैं। कुछ लोग इसे दिमागी बुखार भी बता रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के इस गांव में पांच बच्चों की मौत से हड़कंप, जांच करने पहुंचे एक्सपर्ट

परिजन के अनुसार इलाजरत मजदूर मोहम्मद सलीम की हालत में सुधार हो रहा है। बता दें कि मजदूरों का ग्रुप एक हफ्ते पूर्व ओडिशा से बीमार होकर लौटा था। ओडिशा से लौटे मजदूरों की रहस्यमय बीमारी से मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। अधिकारियों के निर्देश पर मेडिकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम का कहना है कि मजदूर मलेरिया के शिकार हुए हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।