anant singh come with his horse for riding in badh patna अनंत सिंह का देसी अंदाज, 'लाडला' घोड़े के साथ मैदान में उतरे; घुड़दौड़ का उठाया लुत्फ, Bihar Hindi News - Hindustan
More

अनंत सिंह का देसी अंदाज, 'लाडला' घोड़े के साथ मैदान में उतरे; घुड़दौड़ का उठाया लुत्फ

कहा जा रहा है कि पूर्व विधायक घुड़सवारी के लिए इस मैदान में अपने घोड़ों के साथ आए थे। लेकिन गाड़ी से उतारते वक्त लाडला हल्का घायल हो गया। लिहाजा वो मैदान में दौड़ नहीं लगा सका। कहा जा रहा है कि उसके पैर में चोट आई थी।

Thu, 12 Dec 2024 10:08 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
अनंत सिंह का देसी अंदाज, 'लाडला' घोड़े के साथ मैदान में उतरे; घुड़दौड़ का उठाया लुत्फ

बिहार के पूर्व विधायक अनंत सिंह जानवरों के प्रति अपने प्रेम को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में सोनपुर मेले में अनंत सिंह के घोड़े और तोते को लेकर भी काफी चर्चा थी। अब अनंत सिंह एक बार फिर अपने पसंदीदा घोड़े क साथ नजर आए हैं। एक वीडियो सामने आया है जिसमें अनंत सिंह एक मैदान में अपने घोड़े के साथ नजर आ रहे हैं। वो घोड़े को बड़े ही प्यार से पुचाकरते नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो पटना से सटे बाढ़ के बेढ़ना हाई स्कूल के खेल मैदान का है। मोकामा के पूर्व विधायक इस मैदान में अपने कुछ समर्थकों और घोड़ेे के साथ पहंचे थे। यहां अनंत सिंह और उनके घोड़े को देखने के लिए लोगों की कुछ भीड़ भी जमा हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अनंत सिंह के साथ उनका प्रिय घोड़ा 'लाडला' था। लाडला के अलावा अनंत सिंह के दो सिंधी घोड़ों को भी इस मैदान में लाया गया था।

कहा जा रहा है कि पूर्व विधायक घुड़सवारी के लिए इस मैदान में अपने घोड़ों के साथ आए थे। लेकिन गाड़ी से उतारते वक्त लाडला हल्का घायल हो गया। लिहाजा वो मैदान में दौड़ नहीं लगा सका। कहा जा रहा है कि उसके पैर में चोट आई थी। लेकिन सिंधी नस्ल के दो अन्य घोड़ों ने इस मैदान में करीब 2 घंटे तक घुड़दौड़ किया। अनंत सिंह ने भी इस घुड़दौड़ का लुत्फ उठाया।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।