Amit Shah stayed at Nitish residence for 45 minutes what was decided in the important NDA meeting? नीतीश आवास पर 45 मिनट रुके अमित शाह, एनडीए की अहम बैठक में क्या हुआ तय?, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नीतीश आवास पर 45 मिनट रुके अमित शाह, एनडीए की अहम बैठक में क्या हुआ तय?

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर एनडीए की अहम बैठक हुई। जिसमें गृह मंत्री अमित शाह और एनडीए के डेढ़ दर्जन प्रमुख नेता शामिल हुए। जिसमें तय हुआ, कि एनडीए मिलकर चुनावी मैदान में जाएगा। 225 का टारगेट सेट किया गया है। साथ ही साझा चुनावी अभियान चलाए जाएंगे।

Sun, 30 March 2025 05:37 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
नीतीश आवास पर 45 मिनट रुके अमित शाह, एनडीए की अहम बैठक में क्या हुआ तय?

बिहार चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास एक अणे मार्ग में एनडीए नेताओं की बैठक खत्म हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में हुई इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और एनडीए के डेढ़ दर्जन प्रमुख नेता शामिल हुए। लगभग पौन घंटे तक चली इस बैठक में तय हुआ, कि एनडीए मिलकर चुनावी मैदान में जाएगा। एनडीए मिलकर मजबूती से चुनाव लड़ेगा। एनडीए का लक्ष्य 225 सीटों पर जीत हासिल करना है। इसके लिए विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए की ओर से कुछ और साझा चुनावी अभियान चलाए जाएंगे।

बैठक खत्म होने के बाद गृह मंत्री अमित शाह पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा सहित अन्य भाजपा नेताओं ने गृह मंत्री को एयरपोर्ट पर विदा किया। एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास में हुई बैठक की अध्यक्षता अमित शाह ने की, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, केंद्रीय पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार जायसवाल, लोजपाआर सुप्रीमो सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन व रालोमो सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा बैठक में मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नवम्बर तक दिखेगा मोदी-शाह का बिहार प्रेम, प्रशांत किशोर ने बताया कारण
ये भी पढ़ें:लालू को गाली देना इन लोगों का फैशन है, झूठ बोलेंगे फिर…शाह पर तेजस्वी का पलटवार
ये भी पढ़ें:लाज नहीं आती,गौ माता का चारा खा गए; लालू पर बरसे अमित शाह

इससे पहले गोपालगंज में अमित शाह ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उनके निशाने पर आरजेडी चीफ लालू यादव रहे। उन्होने लालू पर राजनीति में पूरे परिवार को सेट करने का आरोप लगाया। साथ ही पटना के एक कार्यक्रम में लोगों से आह्वान किया कि मोदी और नीतीश केे नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनवाएं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।