Hindi NewsBihar Newsamit shah meeting with bihar bjp leaders vijay kumar sinha giriraj singh on assembly elections
बिहार चुनाव से पहले बीजेपी नेताओं संग अमित शाह करेंगे बैठक, जानेंगे सबकी राय
बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय उपस्थित रहेंगे।
Wed, 3 Sep 2025 08:07 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में हलचल तेज है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को दिल्ली में भाजपा नेताओं की बैठक बुलाई है। इसमें राज्य में वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति और आगे की रणनीति पर अमित शाह नेताओं की राय जानेंगे और अपनी बात भी सभी के समक्ष रखेंगे।
बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय उपस्थित रहेंगे। इस संबंध में डॉ. जायसवाल ने पटना में मंगलवार को कहा कि एक महीने में राज्य में चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। अब निरंतर चुनाव को लेकर पार्टी नेताओं के बीच चर्चा होगी और कई तरह के निर्णय लिये जाएंगे।
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन