बिहार चुनाव पर अमित शाह ने ली BJP की बैठक; दिलीप जायसवाल ने बताया क्या-क्या बात हुई
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पटना में भाजपा दफ्तर में पार्टी के बड़े नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल सहित कई नेता मौजूद रहे। इस दौरान बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा की गई।

बिहार चुनाव को लेकर पटना में भाजपा की बड़ी बैठक खत्म हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक करीब 2 घंटे चली। जिसमें बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा समेत पार्टी के तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे। बैठक के बाद दिलीप जायसवाल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस बैठक में चुनाव लड़ने के रोडमैप पर चर्चा हुई।
जायसवाल ने बताया कि दो दिन 24 और 25 सितंबर को पार्टी ने स्क्रीनिंग का काम किया। जिन सीटों पर पार्टी लड़ती है, जो हमारे सीटिंग विधायक हैं, उनके बारे में इस बैठक में विस्तृत चर्चा की गई। जिसकी रिपोर्ट पार्टी चुनाव प्रभारी और संगठन महामंत्री को सौंप देंगे। जिसमें बिहार की सीटों की स्क्रनिंग की गई है। वहीं सीट बंटवारे के सवाल पर बिहार भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि ये बैठक चुनाव लड़ने की रणनीति पर चर्चा के लिए थी। सीटों का मामला केंद्रीय नेतृत्व तय करता है।
दो दिन के बिहार दौरे पर आए अमित शाह ने इस बैठक के जरिए से बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा की। इससे पहले बेतिया में शाह ने चंपारण और सारण के 350 नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। शाह ने इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया




साइन इन