amit shah bihar visit on 18 September meeting with bjp leaders on bihar assembly elections पीएम मोदी के बाद अब अमित शाह का दौरा, डेहरी और बेगूसराय में बैठक; बिहार चुनाव पर मंथन, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पीएम मोदी के बाद अब अमित शाह का दौरा, डेहरी और बेगूसराय में बैठक; बिहार चुनाव पर मंथन

केंद्रीय मंत्री अमित शाह 18 सितंबर को भाजपा संगठन की दो महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। एक बैठक डेहरी और दूसरी बेगूसराय में होगी। दोनों बैठकों में पार्टी के वरिष्ठ नेतागण और संबंधित जिलों के प्रभारी भाग लेंगे। विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी का शीर्ष नेतृत्व का बिहार में आगमन तेज हो गया है।

Tue, 16 Sep 2025 06:02 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
पीएम मोदी के बाद अब अमित शाह का दौरा, डेहरी और बेगूसराय में बैठक; बिहार चुनाव पर मंथन

बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कभी भी हो सकता है। बिहार चुनाव को देखते हुए राज्य में सियासी हलचल तेज है। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में थे और पूर्णिया जिले से पीएम मोदी ने राज्य के कई सौगातें दी हैं। अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार दौरे पर आएंगे। इस दौरान वो पार्टी नेताओं के साथ विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाएंगे।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह 18 सितंबर को भाजपा संगठन की दो महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। एक बैठक डेहरी और दूसरी बेगूसराय में होगी। दोनों बैठकों में पार्टी के वरिष्ठ नेतागण और संबंधित जिलों के प्रभारी भाग लेंगे। विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी का शीर्ष नेतृत्व का बिहार में आगमन तेज हो गया है। इसी कड़ी में अमित शाह यह बैठक कर रहे हैं। इसके बाद अमित शाह फिर 27 सितंबर को फिर बिहार आयेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेरी हत्या करने की साजिश रची गई थी, बोले जीवेश मिश्रा- तेजस्वी को भेजूंगा

इस दिन भी वह अलग-अलग क्षेत्रों के पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे। साथ ही चुनाव की रणनीति पर विमर्श भी करेंगे। उक्त दोनों ही बैठकों में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समेत तमान वरिष्ठ नेता रहेंगे। मालूम हो कि पार्टी राज्य को पांच भागों में बांटकर चुनाव की तैयारी कर रही है। इनमें से दो भागों की बैठक 18 को होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में गंगा, कोसी और गंडक लबालब, नदियों में फिर भी क्यों नहीं ठहर रहा पानी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।