Amit Shah Bihar visit change not coming Patna will go Sitamarhi directly via Darbhanga अमित शाह के बिहार दौरे में बदलाव, पटना नहीं आएंगे; दरभंगा से सीधे सीतामढ़ी जाएंगे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

अमित शाह के बिहार दौरे में बदलाव, पटना नहीं आएंगे; दरभंगा से सीधे सीतामढ़ी जाएंगे

अमित शाह बुधवार सुबह दरभंगा होकर सीधे सीतामढ़ी जाएंगे और पुनौरा धाम में मां सीता के भव्य मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। उनका पटना में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम रद्द हो गया है।

Wed, 6 Aug 2025 09:00 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
अमित शाह के बिहार दौरे में बदलाव, पटना नहीं आएंगे; दरभंगा से सीधे सीतामढ़ी जाएंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगामी बिहार दौरे में बदलाव हुआ है। शाह गुरुवार 7 अगस्त को पटना नहीं आएंगे। वे 8 अगस्त को सुबह सीध दरभंगा होकर सीतामढ़ी जाएंगे। सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में शुक्रवार को मां जानकी मंदिर के शिलान्यास और भूमि पूजन का कार्यक्रम है। शाह के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। अमित शाह के पहले पटना में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम था, जो कि रद्द हो गया है।

भारतीय जनता पार्टी के बिहार अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बुधवार को अमित शाह के दौरे में बदलाव की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शाह 8 अगस्त को ही दरभंगा एयरपोर्ट पर आएंगे और वहां से सीधे पुनौरा धाम पहुंचेंगे। सीतामढ़ी में कार्यक्रम करने के बाद वे दरभंगा एयरपोर्ट होकर वापस लौट जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीतामढ़ी-दिल्ली नई अमृत भारत ट्रेन, अमित शाह 8 को दिखाएंगे हरी झंडी

बता दें कि अमित शाह का पहले आगामी बिहार दौरा दो दिवसीय होने वाला था। उनका गुरुवार देर शाम पटना पहुंचने का कार्यक्रम था। रात्रि विश्राम पटना में करने के बाद अगले दिन सुबह सीतामढ़ी जाने का प्रोग्राम था। मगर अब वे सीधे सीतामढ़ी जाएंगे। पटना में रात्रि विश्राम के दौरान शाह की राज्य के भाजपा नेताओं के साथ आगामी बिहार चुनाव को लेकर बैठक भी करने की बात कही जा रही थी, जो फिलहाल रद्द हो गई है।

पुनौरा धाम में भव्य सीता मंदिर का शिलान्यास

मां जानकी की जन्मस्थली सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर भव्य सीता मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। इसका शिलान्यास 8 अगस्त को होगा। इस कार्यक्रम में अमित शाह, सीएम नीतीश समेत कई नेता, साधु-संत और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। पुनौरा धाम में भव्य मंदिर के साथ ही धर्मशाला समेत अन्य पर्यटनीय व्यवस्थाएं भी विकसित की जाएंगी। इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर का तीर्थ बनाया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।