Amid rising crime major reshuffle in Bihar Police 40 DSP transferred Patna gets 7 new DSPs बढ़ते अपराध के बीच बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 40 डीएसपी का तबादला, पटना को 7 नए DSP मिले, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बढ़ते अपराध के बीच बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 40 डीएसपी का तबादला, पटना को 7 नए DSP मिले

बिहार में बढ़ते अपराध के बीच पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है। 40 डीएसपी का तबादला किया है। पटना को 7 नए डीएसपी मिले हैं। नगर पुलिस में 2, विधि व्यवस्था 2, सदर 2 , फतुहा 2, पटना सिटी 1 और पालीगंज में 2 की तैनाती हुई है।

Fri, 18 July 2025 07:41 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
बढ़ते अपराध के बीच बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 40 डीएसपी का तबादला, पटना को 7 नए DSP मिले

बिहार की कानून व्यवस्था बीते कुछ दिनों से सवालों के घेरे रही है। खासतौर से राजधानी पटना में एक के बाद एक हत्या की घटनाओं ने पुलिस की कार्यशैली को कटघरे में खड़ा कर दिया है। इस बीच गृह विभाग ने शुक्रवार को बिहार पुलिस सेवा के 40 डीएसपी का तबादला किया है। जिनमें ज्यादातर पुलिस पदाधिकारी अनुमंडलों में एसडीपीओ बनाये गये हैं। पटना के नए 7 डीएसपी मिले हैं। जिसमें नगर पुलिस में 2, विधि व्यवस्था 2, सदर 2 , फतुहा 2, पटना सिटी 1 और पालीगंज 2 में नए डीएसपी की तैनाती की गई है।

पटना नगर के एसडीपीओ- 2 कामाख्या नारायण सिंह, पटना विधि व्यवस्था एसडीपीओ- 2 कुमार ऋषिराज और पटना सदर एसडीपीओ- 3 रंजन कुमार को बनाया गया है।

इसके अलावा सुपौल, छपरा, पटना, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, औरंगाबाद, सीतामढ़ी, बक्सर, मधुबनी, जहानाबाद समेत कई जिलों के डीएसपी बदले गए हैं। राज कुमार शाह को सुपौल से सहरसा भेजा गया है। राज किशोर सिंह, जो पहले छपरा में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 थे। अब पटना सिटी (पूर्वी) की कमान संभालेंगे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।