AK 47 recovered from the house of suspended ASI of Bihar Police more than 1 crore cash found STF arrested him बिहार पुलिस के सस्पेंड एएसआई के घर से AK-47 बरामद, 1 करोड़ से ज्यादा कैश मिला; STF ने दबोचा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार पुलिस के सस्पेंड एएसआई के घर से AK-47 बरामद, 1 करोड़ से ज्यादा कैश मिला; STF ने दबोचा

बिहार पुलिस के सस्पेंड एएसआई सरोज सिंह के घर से हथियारों का भारी जखीरा बरामद किया गया है। एसटीएफ की रेड में एके-47 के अलावा कई राइफलें, बंदूक, मैगजीन और कई कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा एक करोड़ से ज्यादा कैश मिला है। पुलिस आरोपी सरोज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

Fri, 6 June 2025 09:14 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share
बिहार पुलिस के सस्पेंड एएसआई के घर से AK-47 बरामद, 1 करोड़ से ज्यादा कैश मिला; STF ने दबोचा

बिहार पुलिस के सस्पेंड एएसआई के कारनामे के बारे में जब आप जानेंगे तो दंग रह जाएंगे। शुक्रवार को समस्तीपुर के मोहिउद्दीन नगर थाना के सुल्तानपुर गंगा दियारा क्षेत्र में बिहार एसटीएफ और समस्तीपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में निलंबित एएसआई सरोज सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जिसके घर से अत्याधुनिक हथियार और बड़े पैमाने पर कैश मिला है। पुलिस उसके ठिकाने से एके-47 के अलावा कई राइफलें, बंदूक, मैगजीन और कई कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा एक करोड़ से ज्यादा का कैश और जमीन के कागजात जब्त किए गए हैं।

गिरफ्तार एएसआई की निशानदेही पर ही पटना के सगुना मोड़, गर्दनीबाग एवं अन्य स्थानों पर छापेमारी के दौरान कैश और अचल संपत्ति से संबंधित दस्तावेज भी मिले हैं। एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह ने इस बाबत जानकारी देते हुए बताया कि जहानाबाद यातायात थाने में सरोज सिंह एएसआई के पद पर कार्यरत था। करीब चार - पांच महीने पूर्व वो 15 दिनों के अवकाश पर गया था। उसके बाद से वह फरार रहने लगा। विभागीय तौर पर उससे स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कोर्ट के आदेश की नाफरमानी की मिली सजा, बिहार पुलिस के दारोगा के वेतन पर रोक
ये भी पढ़ें:बिहार पुलिस और रेलवे में जॉब के नाम पर ठगी, नौकरी वाले वेबसाइट से साइबर फ्रॉड
ये भी पढ़ें:जिसे मिली थी जमानत उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में कर दिया पेश, बिहार पुलिस का कारनामा
ये भी पढ़ें:आभूषण कारोबारी को खोजने में बिहार पुलिस 5 दिन से नाकाम, इस दिन आरा बंद का ऐलान

जिसके बाद अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने उसे निलंबित कर दिया था। समस्तीपुर में अत्याधुनिक हथियारों और एक करोड़ से ज्यादा कैश के अलावा अन्य अचल संपत्तियां से संबंधित दस्तावेज के साथ उसके पकड़े जाने की चर्चा पूरे जिले में हो रही है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।