After the revenue Vijay Sinha baton on the mining department Darbhanga mine inspector suspended राजस्व के बाद खनन विभाग पर चला विजय सिन्हा का डंडा, दरभंगा के खान निरीक्षक सस्पेंड, Bihar Hindi News - Hindustan
More

राजस्व के बाद खनन विभाग पर चला विजय सिन्हा का डंडा, दरभंगा के खान निरीक्षक सस्पेंड

अवैध खनन में लिप्त दोषियों के खिलाफ डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के आदेश के अनुपालन में दरभंगा के खान निरीक्षक को गंभीर अनियमितता के आरोप में निलंबित कर दिया है। साथ ही आम लोगों से अवैध खनन की सूचना देने के लिए भू-तत्व विभाग के हेल्पलाइन नंबर जारी हुए हैं।

Fri, 2 Jan 2026 11:20 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
राजस्व के बाद खनन विभाग पर चला विजय सिन्हा का डंडा, दरभंगा के खान निरीक्षक सस्पेंड

बिहार सरकार ने दरभंगा के खान निरीक्षक को विभागीय कार्यों में गंभीर अनियमितता के आरोप में निलंबित कर दिया है। खान एवं भूतत्व विभाग ने अवैध खनन से जुड़े मामलों में सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की है। शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दरभंगा के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया कि अवैध खनन में लिप्त दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित करें। कहा कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि वास्तविक दोषियों को कठोर दंड मिले तथा निर्दोष व्यक्तियों को अनावश्यक रूप से प्रताड़ित नहीं किया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर मिलीभगत या संरक्षण की प्रवृत्ति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विभागीय बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि खनन लाइसेंस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 16 जनवरी को राज्यभर में विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर के जरिए आम नागरिकों, व्यवसायियों एवं संबंधित हितधारकों को वैध खनन, परिवहन एवं भंडारण से संबंधित नियमों की जानकारी दी जाएगी। उप मुख्यमंत्री ने आमलोगों से अपील की कि अवैध खनन, परिवहन अथवा भंडारण से संबंधित किसी भी प्रकार की गतिविधि की सूचना खान एवं भू-तत्व विभाग के हेल्पलाइन नंबर 0612-2215360, 94722 38821, 94731 91437 अथवा 9031035247 पर दें। ताकि, समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कहां-कहां नजर रखेंगे विजय सिन्हा, नौ साल पहले मृत महिला जमीन के लिए जिंदा हुई!
ये भी पढ़ें:आवेदन मिला तो लालू की संपत्ति की जांच होगी,नीतीश के मंत्री के बयान पर सियासत तेज

राजस्व और भू सुधार विभाग में लापरवाही और शिकायतों को लेकर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा फुल ऐक्शन में है। वे साफ कर चुके हैं कि लापरवाही और जमीन की दाखिल-खारिज में फर्जीवाड़ा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मुजफ्फरपुर में जनसंवाद के दौरान मिली शिकायतों पर अधिकारियों और कर्मचारियों की खूब क्लास लगाई। अब 4 जनवरी को डिप्टी सीएम सह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा भागलपुर में जनसंवाद करेंगे। टाउन हॉल में सुबह 11 बजे से कार्यक्रम होगा। इसमें आम लोग जमीन संबंधित समस्याओं की शिकायत करेंगे और ऑनस्पॉट शिकायतों का निपटारा किया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।