Action intensifies in case of NEET student death in Patna IG inspected hostel said Details coming soon पटना में नीट छात्रा की मौत मामले में ऐक्शन तेज; IG ने हॉस्टल का जायजा लिया, बोले- जल्द खुलासा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना में नीट छात्रा की मौत मामले में ऐक्शन तेज; IG ने हॉस्टल का जायजा लिया, बोले- जल्द खुलासा

नीट छात्रा मौत मामले में गठित एसआईटी ने शनिवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया। एडीजी अमित कुमार जैन व आईजी जितेंद्र राणा ने मुन्नाचक स्थित गर्ल्स हॉस्टल के कमरे और सीसीटीवी सिस्टम की जांच की। कमरे को फोरेंसिक जांच के लिए सील किया गया। पुलिस ने जल्द खुलासे का भरोसा दिया।

Sat, 17 Jan 2026 11:14 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, प्रधान संवाददाता, पटना
share
पटना में नीट छात्रा की मौत मामले में ऐक्शन तेज; IG ने हॉस्टल का जायजा लिया, बोले- जल्द खुलासा

नीट की तैयारी करने वाली छात्रा की मौत के मामले में गठित एसआईटी ने शनिवार को घटनास्थल का जायजा लिया। एसआईटी के साथ पुलिस मुख्यालय की ओर से एडीजी (कमजोर वर्ग) अमित कुमार जैन भी साथ में थे। एडीजी और आईजी ने मुन्नाचक स्थित गर्ल्स हॉस्टल के उस कमरे को देखा, जिसमें छात्रा रहती थी। अधिकारियों के निर्देश पर कमरे को सील कर दिया गया ताकि फोरेंसिक टीम जांच कर सके। एसआईटी पटना केंद्रीय प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) जितेंद्र राणा की देखरेख में गठित है।

पुलिस अधिकारियों की टीम ने गर्ल्स हॉस्टल के सभी तल को देखा। हर तल पर सीसीटीवी कैमरा पाया गया। कॉमन हॉल में भी कमरा था। तीसरे तल पर छात्रा रहती थी। हॉस्टल चार फ्लोर का है। सबसे ऊपरी हिस्से में मेस संचालित होता है। हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कमरे के डीवीआर की जांच चल रही है। एडीजी और आईजी ने गर्ल्स हॉस्टल के आसपास के इलाके को भी देखा। आईजी ने बताया कि जिन बिंदुओं पर आंशका है, उस पर जांच चल रही है। अनुसंधान में प्रगति है। अनुसंधान कार्य की समीक्षा होगी। राज्य सरकार भी इस मामले को गंभीरता से लिया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

पटना पुलिस की एक टीम शुक्रवार की शाम को जहानाबाद के लिए रवाना हो गई थी। जांच टीम ने जहानाबाद में कई जगहों पर छानबीन की। 26 दिसंबर को चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के शंभू गर्ल्स हॉस्टल से वह जहानाबाद के लिए गई थी। पटना से घर जाने के बाद मृतिका कहां-कहां गई थी। इसकी जानकारी ली जा रही है। छुट्टी के दौरान उसने किन-किन लोगों से मिली थी, इसकी भी जानकारी ली जा रही है। पटना पुलिस को आशंका है कि छात्रा के साथ कहीं जहानाबाद या दूसरी जगह तो नहीं दुष्कर्म की घटना हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीट छात्रा का गैंगरेप-मर्डर? CBI जांच की मांग, परिजन बोले- पुलिस पर भरोसा नहीं
ये भी पढ़ें:NEET छात्रा मौत मामले में पटना SSP से मिले पीके; पीड़िता के परिजन भी मौजूद रहे

पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। मृतिका पांच जनवरी को घर से ट्रेन से पटना आई थी। इसीलिए आते वक्त वह घर से कहीं और गई थी या जहानाबाद रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ी थी, इसकी जांच चल रही है। पांच जनवरी को वह ट्रेन से पटना आई थी। उसी दिन वह पटना रेलवे जंक्शन पर अपराहन 3.05 मिनट पर देखी गई है। उसके बाद 3 बजकर 19 मिनट पर हॉस्टल पहुंच गई थी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।