8 year old girl raped by 32 year old man accused arrested in Ara Bihar 8 साल की बच्ची बोली- अंकल ने मेरे साथ...; लोगों ने जमकर कूटा, 32 साल का आरोपी गिरफ्तार, Bihar Hindi News - Hindustan
More

8 साल की बच्ची बोली- अंकल ने मेरे साथ...; लोगों ने जमकर कूटा, 32 साल का आरोपी गिरफ्तार

सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। थानाध्यक्ष देवराज राय ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म की सूचना मिली है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Fri, 25 April 2025 10:00 AMSudhir Kumar हिन्दुस्तान, आरा
share
8 साल की बच्ची बोली- अंकल ने मेरे साथ...; लोगों ने जमकर कूटा, 32 साल का आरोपी गिरफ्तार

बिहार के आरा में एक मासूम बच्ची के साथ हैवानियत का खेल खेला गया। घटना आरा नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की है। गुरुवार की शाम आठ साल की एक मासूम बच्ची से जबरदस्ती रेप किया गया दुष्कर्म का आरोप 32 साल के रिजवान नामक एक युवक पर लगाया गया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित युवक की जोरदार पिटाई भी की गयी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

मामला सामने आने के बाद लोगों द्वारा आरोपित की धुनाई कर दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस बच्ची की मेडिकल जांच और बयान दर्ज करने में जुटी है। बताया जा रहा है कि रविवार की शाम बच्ची को अकेले पाकर आरोपित बहला-फुसलाकर बच्ची को पास की गली में ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्ची रोती हुई अपनी मां के पास पहुंची और घटना की जानकारी दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में 16 साल की लड़की बर्बर हत्या, पैर में कीलें ठोकी, मिट्टी में गाड़ दिया

मामले की जानकारी मिलने पर मोहल्ले के लोग भड़क उठे और आरोपित की पिटाई कर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। थानाध्यक्ष देवराज राय ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म की सूचना मिली है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हनुमान अराधना देखने गई लड़की से हैवानियत, गला और हाथ काटा; रेप की आशंका

इस मामले में पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि आरोपी पहले उसी घर में किराए के मकान पर रहता था। कुछ दिन पहले उसने मकान छोड़ दिया था। छोड़ने के बाद वह कभी आया नहीं था। गुरुवार को वह कमरे में सोई थी। तभी उनकी बच्ची बाहर निकल गई। इसी बीच उसने रेप की वारदात को घटना को अंजाम दिया और फरार हो गया। थोड़ी देर बाद रोती हुई बच्ची कमरे में आई और अपनी मां से बताया कि अंकल ने उसके साथ गंदा काम किया है। उसने कहा है आरोपी को कठोर सजा मिलना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुंडला भैया उठा ले गए और.., खून से लथपथ मासूम रेप पीड़िता ने मां को बताई कहानी
ये भी पढ़ें:हमारे थाने का मामला नहीं, बच्ची से रेप के बाद परिजनों से बोली पटना पुलिस
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।