65 arrests over 6 lakh fines in 24 hours Bihar police action stirs up panic in Katihar 24 घंटे में 65 गिरफ्तारी, 6 लाख से अधिक जुर्माना; बिहार पुलिस की कार्रवाई से कटिहार में हड़कंप, Bihar Hindi News - Hindustan
More

24 घंटे में 65 गिरफ्तारी, 6 लाख से अधिक जुर्माना; बिहार पुलिस की कार्रवाई से कटिहार में हड़कंप

एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में 24 कांडों से संबंधित, 25 गैर-जमानती वारंट और 16 जमानती वारंट के आरोपी शामिल हैं।

Mon, 13 April 2026 03:09 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
24 घंटे में 65 गिरफ्तारी, 6 लाख से अधिक जुर्माना; बिहार पुलिस की कार्रवाई से कटिहार में हड़कंप

Bihar Police Action: बिहार के कटिहार जिले में पुलिस ने पिछले 24 घंटों में जिले भर में विशेष अभियान चलाकर अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान विभिन्न मामलों में कुल 65 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में 24 कांडों से संबंधित, 25 गैर-जमानती वारंट और 16 जमानती वारंट के आरोपी शामिल हैं। इसके अलावा शराब से जुड़े मामलों में भी कार्रवाई करते हुए 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस की ओर से बताया गया है कि गंभीर अपराधों पर भी पुलिस का शिकंजा कसा जा रहा है। हत्या के मामले में 2, आर्म्स एक्ट में 2, हत्या के प्रयास में 1 तथा बलात्कार और पॉक्सो एक्ट में 2 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई। वहीं चोरी के एक मामले में भी एक आरोपी को पकड़ा गया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जदयू विधायक अमरेन्द्र पांडेय होगी गिरफ्तारी, कोर्ट से गैर जमानतीय वारंट जारी

जिला पुलिस की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 41 लीटर देशी शराब बरामद की। साथ ही यातायात के नियमों का पालन कराने के लिए विभिन्न चौक चौराहा पर वाहन चेकिंग अभियान में चलाया गया। अभियान के क्रम में बिना हेलमेट के बाइक चालक और सवार और बिना सीट बेल्ट के चार चक्का वाहन चालकों व अन्य लोगों से से 6 लाख ,80 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। अन्य बरामदगी में एक मोबाइल और एक ऑटो भी शामिल है। पुलिस आगे भी कार्रवाई कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दारोगा की पिस्टल से पत्नी की मौत, पिता बोले- महिला SI से अवैध संबंध में मर्डर

एसपी शिखर चौधरी ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर नियंत्रण के मकसद से विशेष अभियान के तहत अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने अपराध कर्मियों को साफ मैसेज दिया है कि अपराध की दुनिया को छोड़ दें या जिला छोड़ दें। कानून का सम्मान नहीं करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अब उन्हें आगे बर्दाश्त नहीं करेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में तेज रफ्तार पुलिस की गाड़ी ने बच्ची को उड़ाया, मौत के बाद बवाल

बिहार में कानून व्यवस्था में सुधार के लिए गृह विभाग के आदेश पर पुलिस ऐक्शन में है। सम्राट चौधरी ने गृह मंत्री बनते ही अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का ऐलान किया था। अब उनके सीएम बनने की चर्चा जोरों पर है। इससे पहले ही पुलिस विशेष अभियान चला रही है। अन्य जिलों में भी पुलिस का विशेष अभियान चल रहा है जिसमें आरोपितों की गिरफ्तारी हो रही है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।