6 plots 10 trucks Jewellery DSP Sanjeev Kumar made huge wealth from corruption 6 कीमती प्लॉट, बीवी के नाम 10 ट्रक; DSP संजीव कुमार ने काली कमाई से बनाई अकूत संपत्ति, Bihar Hindi News - Hindustan
More

6 कीमती प्लॉट, बीवी के नाम 10 ट्रक; DSP संजीव कुमार ने काली कमाई से बनाई अकूत संपत्ति

जहानाबाद में पोस्टेड बिहार पुलिस के डीएसपी संजीव कुमार के ठिकानों से विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) की छापेमारी में भ्रष्टाचार से अकूत संपत्ति बनाने के कई प्रमाण मिले हैं। डीएसपी ने खगड़िया में पोस्टिंग के दौरान कई प्लॉट में निवेश किया था।

Sat, 9 Aug 2025 06:34 AMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
6 कीमती प्लॉट, बीवी के नाम 10 ट्रक; DSP संजीव कुमार ने काली कमाई से बनाई अकूत संपत्ति

बिहार की विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने शुक्रवार की सुबह भ्रष्टाचार से अकूत संपत्ति अर्जित करने के मामले में जहानाबाद के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) मुख्यालय संजीव कुमार के तीन ठिकानों पर छापेमारी की। पटना, जहानाबाद एवं खगड़िया स्थित आवासीय एवं कार्यालय परिसर में एक साथ की गई कार्रवाई में 6 कीमती प्लॉट समेत डीएसपी की पत्नी के नाम पर तीन करोड़ मूल्य के 10 ट्रक से जुड़े दस्तावेज जब्त किए गए।

इसके पूर्व गुरुवार को संजीव कुमार के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई थाने में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया गया। छापेमारी के दौरान संजीव की पटना के रामनगरी में चार मंजिला इमारत की जानकारी मिली। वहीं खगड़िया स्थित बहुमंजिला अस्पताल में छापेमारी की गई और वहां निजी कमरे से कई गोपनीय दस्तावेज जब्त किए गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:DSP संजीव कुमार पर SVU का शिकंजा; पटना, खगड़िया, जहानाबाद में रेड

खगड़िया में पोस्टिंग के दौरान प्रॉपर्टी में जमकर किया था निवेश

खगड़िया में तलाशी के दौरान ही आरोपी डीएसपी की पत्नी के नाम से 10 ट्रक होने का भी प्रमाण मिला। जहानाबाद में सरकारी आवास से कुछ और भी आपत्तिजनक दस्तावेज मिले हैं, जिनसे ट्रक में आपूर्ति किए जाने वाले ईंधन का पता चलता है। एसवीयू के अनुसार खगड़िया में तैनाती के दौरान संजीव ने भू-माफियाओं से साठगांठ कर भूखंड में लाखों रुपये का निवेश किया है। एसवीयू को प्राथमिकी में दर्ज आंकड़ों से काफी अधिक चल-अचल संपत्ति के साक्ष्य मिले हैं।

महंगी गाड़ी, गहने, कई जिलों में जमीन

डीएसपी संजीव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान एसवीयू को बेगूसराय में 23.50 लाख रुपये मूल्य के खेती योग्य 4 प्लॉट, खगड़िया में 20 लाख रुपये का एक प्लॉट और समस्तीपुर में 12 लाख रुपये मूल्य के बूखंड में निवेश के दस्तावेज मिले। वहीं, एक महिंद्र एसयूवी गाड़ी और एक बाइक को बरामद किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दारोगा ने 10 साल मे काली कमाई से बनाई अकूत संपत्ति, रेड में खुलासा

डीएसपी और उनकी पत्नी के नाम से एसबीआई, पीएनबी, बैंक ऑफ इंडिया और आईडीबीआई में भी कई खातों की जानकारी मिली है, जिनकी जांच की जा रही है। तलाशी के दौरान एसवीयू को 38 लाख रुपये मूल्य के जेवरात भी मिले हैं। संजीव कुमार साल 1994 में सरकारी सेवा में आए थे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।