अवैध संबंध के शक में 58 साल के बुजुर्ग की चाकू गोदकर हत्या, बिहार में मर्डर के बाद हंगामा
घटना के बाद मृतक शैलेंद्र महतो के परिजन आरोपी लालधन महतो के घर के पास शव रखकर हंगामा करने लगे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष रंधीर कुमार ने कहा कि शैलेंद्र महतो की हत्या चाकू के प्रहार से की गई है।

बिहार में अवैध संबंध के शक में एक बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 में माणिकपुर थाना क्षेत्र के गरीब नगर गांव निवासी शैलेंद्र महतो (58 वर्ष) की बुधवार सुबह करीब 6 बजे कुछ लोगों ने चाकू गोदकर हत्या कर दी। परिजनों ने गांव के ही लालधन महतो पर आरोप लगाया है कि कुछ लोगों के साथ मिलकर उसने चाकू से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक के परिजनों का कहना है कि आरोपी ने अवैध संबंध के शक में वारदात को अंजाम दिया।
घटना के बाद मृतक शैलेंद्र महतो के परिजन आरोपी लालधन महतो के घर के पास शव रखकर हंगामा करने लगे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष रंधीर कुमार ने कहा कि शैलेंद्र महतो की हत्या चाकू के प्रहार से की गई है। मृतक के परिजनों ने लालधन महतो और अन्य पर आरोप लगाया है। अभी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
मृतक के परिजनों का कहना है कि मृतक के पुत्र का मुख्य आरोपी की पत्नी के साथ अवैध संबंध है। वह कुछ दिनों पहले ही उसे अपने साथ पंजाब ले गया। वह अंबाला में रहकर मजदूरी करता है। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने उसके पिता शैलेंद्र महतो पर अपना गुस्सा उतारा।




साइन इन