4 people including MP Pappu Yadav doctor niece died in a road accident were returning from Mahakumbh सांसद पप्पू यादव की डॉक्टर भांजी समेत 4 लोगों की सड़क हादसे में मौत, महाकुंभ से लौट रहे थे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सांसद पप्पू यादव की डॉक्टर भांजी समेत 4 लोगों की सड़क हादसे में मौत, महाकुंभ से लौट रहे थे

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की डॉक्टर भांजी सोनी कुमारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। वो अपनी बुआ सास, कंपाउंडर और ड्राइवर के साथ महाकुंभ गई थी। स्नान के बाद लौटते वक्त गाजीपुर में खड़ी ट्रॉली में कार की टक्कर में डॉ. सोनी समेत 4 लोगों की मौत हो गई। सोनी अपने पीछे पति और दो बच्चों को छोड़ गई हैं।

Fri, 21 Feb 2025 04:44 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान
share
सांसद पप्पू यादव की डॉक्टर भांजी समेत 4 लोगों की सड़क हादसे में मौत, महाकुंभ से लौट रहे थे

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव की भांजी और शहर की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सोनी कुमारी समेत 4 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। सभी लोग महाकुंभ में स्नान करके वापस पूर्णिया लौट रहे थे। घटना गुरूवार रात यूपी के गाजीपुर जिले के बिरनो थाना क्षेत्र में वाराणसी- गोरखपुर फोरलेन पर खड़ी ट्राली में डॉक्टर की कार के टकराने बताई जा रही है। देर रात परिजनों को सूचना मिली, जिसके बाद परिजनों के साथ मृतक डाक्टर के पति मुकेश कुमार यादव गाजीपुर के लिए प्रस्थान कर गए हैं। मृतकों की पहचान मुरलीगंज दुर्गा स्थान चौक निवासी डॉक्टर की बुआ सास गायत्री देवी (55), अररिया के पलासी निवासी मेडिकल रिप्रजेन्टेटिव दीपक झा (30) एवं शहर के नेवालाल चौक निवासी मो बल्लु (35) के रूप में हुई है। जबकि खुश्कीबाग निवासी डाक्टर के क्लिनिक का कंपाउंडर विपिन साह (35) वर्ष गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज गाजीपुर स्थित अस्पताल में चल रहा है।

सांसद की रिश्तेदार थी डॉक्टर सोनी कुमारी

गाजीपुर में सड़क हादसे में मृत डाक्टर सोनी कुमारी पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के रिश्ते में भांजी थी। उनका बनमनखी के राधानगर निवासी अभिनंदन यादव की पुत्रवधू एवं गुलाबसाग निवासी दुर्गा प्रसाद यादव की पुत्री थी। वो लाइन बाजार स्थित बिहार टाकीज के समीप दुर्गा मैटरनिटी क्लिनिक नामक प्राइवेट नर्सिंग होम का संचालन अपने फिजिशियन डाक्टर मुकेश कुमार यादव के साथ कर रही थी। शहर के जनता चौक स्थित रेलवे फाटक के उत्तर बीबीग॔ज पुल के पास डाक्टर दम्पत्ति का आवास है। जहां डाक्टर सोनी पति, अपने दो छोटे बच्चे और सास- ससुर के साथ रहती थी। घटना की सूचना पर सांसद पप्पू यादव डाक्टर के जनता चौक स्थित आवास पर लगातार परिजनों से मिलते रहे और उन्हें ढांढस बंधाते रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के आरा में बड़ी घटना, कुम्भ से लौट रहे पटना के छह की मौत

चौदह साल पहले हुई थी शादी

14 साल पहले डाक्टर सोनी की शादी राधानगर गांव वासी किसान अभिनंदन यादव के डाक्टर पुत्र मुकेश कुमार यादव से हुई थी। जिससे उन्हें ढाई साल के जुड़वां पुत्र हैं। मृतक डाक्टर के ससुर अभिनंदन यादव ने बताया कि वो और उनकी पत्नी बीमार चल रहे हैं। जिसके चलते दोनों डाक्टर बेटे के साथ पूर्णिया में रह रहे हैं। बुधवार शाम को डाक्टर सोनी ने अपने क्लिनिक पर चार मरीजों का आपरेशन किया। फिर बुआ सास, एमआर, कंपाउंडर तथा चालक के साथ कुंभ स्नान करने प्रयागराज चली गई। माता- पिता, दो छोटे बच्चे और क्लिनिक में भर्ती मरीजों की देखभाल के लिए डॉक्टर मुकेश घर पर ही रह गए। स्नान कर डॉक्टर सोनी को तुरंत वापस आना था, सो बिना देर किए घर के लिए चल पड़ी। मगर नियति में कुछ और लिख रखा था।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।