4 friends including 2 real sisters who went to bathe after playing with colors died by drowning tragic accident on Holi रंग खेलकर नहाने गईं 2 सगी बहनों समेत 4 सहेलियों की डूबने से मौत, मधुबनी में होली पर दर्दनाक हादसा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

रंग खेलकर नहाने गईं 2 सगी बहनों समेत 4 सहेलियों की डूबने से मौत, मधुबनी में होली पर दर्दनाक हादसा

परिजनों के मुताबिक होली खेलने के बाद चार सहेलियां तालाब में नहाने चली गईं। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से एक-दूसरे को बचाने के चलते चारों डूब गईं। और मौत हो गई।

Fri, 14 March 2025 06:30 PMsandeep हिन्दुस्तान, निज प्रतिनिधि, बेनीपट्टी/मधुबनी
share
रंग खेलकर नहाने गईं 2 सगी बहनों समेत 4 सहेलियों की डूबने से मौत, मधुबनी में होली पर दर्दनाक हादसा

मधुबनी में होली के दिन दर्दनाक हादसे में 2 सगी बहनों समेत चार सहेलियों की डूबने से मौत हो गई। घटना अरेर थाना के परजुआर पंचायत के दहिला गांव वार्ड एक की है। जब नहाने के दौरान डूबने से 4 लड़कियों की मौत हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे की है। मृतिका श्रीकांत राय की दो पुत्री 22 वर्षीय चंदा कुमारी और 18 वर्षीय साजल कुमारी, सिया शरण राय की 18 वर्षीय पुत्री अनु कुमारी और कम्फू राय की 18 वर्षीय पुत्री निभा कुमारी के रूप में पहचान की गई है।

परिजनों ने बताया की होली खेलने के बाद चारों सहेलियां कोन्हा बाध स्थित तालाब में स्नान करने गई थी। पैर फिसलने पर एक दूसरे को बचाने में चारों डूब गई। शोर होने पर ग्रामीणों की भीड़ जुटने पर चारों को बाहर निकाला गया। तब तक देर हो चुका था। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस शव को पोस्टमारटम में भेज दिया है। गांव में मातमी सन्नाटा छाई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पिकअप की टक्कर से 20 फीट उड़ गए बाइक सवार, दर्दनाक हादसे में 3 युवकों की मौत

वहीं खगड़िया के सोनवर्षा घाट स्थित बागमती नदी में शुक्रवार को स्नान के दौरान अपनी बहन के यहां गए एक किशोर की डूबकर मौत हो गई। मृत किशोर शंभू यादव का 13 वर्षीय पुत्र डीएम कुमार बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार किशोर 26 फरवरी को शिवरात्रि के अवसर पर अपनी बहन के यहां गया था। शुक्रवार को धुरखेल के बाद कुछ अन्य लड़कों के साथ बागमती नदी में स्नान के लिए गया था। स्नान के दौरान वह नदी में लापता हो गया।

सूचना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। परिजन व स्थानीय गोताखोरों द्वारा काफी मशक्कत के बाद शव बरामद कर लिया गया। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इधर चौथम थानाध्यक्ष राजीव कुमार मंडल ने बताया कि लापता किशोर का शव बरामद कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के लिए शव सदर अस्पताल भेजकर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।