20 hours journey in just 13 hours new Vande Bharat express train preparation see route 20 घंटे का सफर महज 13 घंटे में, बिहार से नई वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी; देखें रूट, Bihar Hindi News - Hindustan
More

20 घंटे का सफर महज 13 घंटे में, बिहार से नई वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी; देखें रूट

बिहार के रेल यात्रियों को जल्द ही नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिलने वाली है। इस ट्रेन के शुरू होने के बाद 20 घंटे का सफर महज 13 घंटे में पूरा हो जाएगा। कोसी के साथ ही उत्तर बिहार के यात्रियों को भी इस ट्रेन के चलने से सुविधा होगी।

Mon, 14 April 2025 11:54 AMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share
20 घंटे का सफर महज 13 घंटे में, बिहार से नई वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी; देखें रूट

Vande Bharat Express Train: रेलवे बिहार से नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की तैयारी में है। कोसी क्षेत्र से देश की राजधानी दिल्ली तक सीधी वंदे भारत ट्रेन की सुविधा जल्द मिलने वाली है। सहरसा से नई दिल्ली के बीच सेमी हाई स्पीड ट्रेन चलाने की कवायद चल रही है। इसका फायदा समस्तीपुर से लेकर मुजफ्फरपुर और पटना तक के यात्रियों को मिलेगा। खास बात यह है कि अभी मुजफ्फरपुर से दिल्ली जाने के लिए अन्य एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों में भी 20-22 घंटे का समय लगता है, वंदे भारत में यह घटकर महज 13 घंटे हो जाएगा।

सहरसा और नई दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की तैयारी समस्तीपुर रेल मंडल ने शुरू कर दी है। इसके अलावा सहरसा और दिल्ली के बीच एक अमृत भारत ट्रेन भी चलाई जाएगी, हालांकि यह मुजफ्फरपुर से नहीं बल्कि दरभंगा और सीतामढ़ी होकर चलाई जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को अमृत भारत ट्रेन का उद्घाटन कर सकते हैं। सहरसा स्टेशन पर अमृत भारत और वंदे भारत, दोनों ही ट्रेनों के रखरखाव के लिए बुनियादी ढांचे को विकसित किया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के इस शहर को एक नहीं, मिलेंगी 4 वंदे भारत ट्रेनें? रेलवे ने मांगी रिपोर्ट

पूर्व में मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर रेल मंडल के विद्युत इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने सहरसा स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन के लिए आवश्यक संसाधनों को विकसित करने का काम तेज कर दिया है। ओवरहेड तारों को संशोधित कर लगाया जाएगा। हालांकि, अभी तक रेलवे बोर्ड की ओर से सहर- नई दिल्ली वंदे भारत ट्रेन की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। मगर सूत्रों की मानें तो स्थानीय स्तर पर तैयारियां पूरी होने के बाद इस ट्रेन का टाइम टेबल जारी कर दिया जाएगा।

मुजफ्फरपुर से 13 घंटे में दिल्ली

सहरसा और नई दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन चलने से कोसी और उत्तर बिहार के लोगों को फायदा होगा। वे कम समय में दिल्ली तक का सफर कर सकेंगे। मुजफ्फरपुर से दिल्ली के बीच अभी सबसे कम 18 घंटे का समय डिब्रूगढ़ राजधानी और स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में लगता है। रेलवे सूत्रों की मानें तो वंदे भारत ट्रेन से यह सफर महज 13 घंटे में पूरा किया जा सकेगा। यानी कि 5 घंटे कम खर्च कर यात्री मुजफ्फरपुर से दिल्ली पहुंच पाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लो आ गई एक और वंदे भारत! यूपी-बिहार के इस रूट पर चलेगी, पढ़ें पूरी जानकारी

वंदे भारत ट्रेन का संभावित रूट

रेलवे के आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सहरसा से नई दिल्ली तक वंदे भारत ट्रेन का संचालन समस्तीपुर-हाजीपुर के रास्ते किया जाएगा। संभावना है कि सहरसा से यह ट्रेन खुलकर बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र (पटना), डीडीयू (दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन) और लखनऊ के रास्ते नई दिल्ली पहुंचेगी। हालांकि, आधिकारिक रूट बाद में ही जारी होगा। रेलवे बोर्ड इसमें बदलाव भी कर सकता है। सहरसा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में कोच सीटिंग होंगे या स्लीपर, यह जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

(हिन्दुस्तान अखबार के इनपुट के साथ)

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।