15 year old boy became a monster raped a 6 year old girl after luring her 15 साल के लड़के ने 6 साल की बच्ची का रेप कर दिया, बिहार में हैरान करने वाली घटना, Bihar Hindi News - Hindustan
More

15 साल के लड़के ने 6 साल की बच्ची का रेप कर दिया, बिहार में हैरान करने वाली घटना

किशनगंज जिले के कोचाधामन में एक 15 साल के नाबालिग लड़के ने 6 साल की मासूम बच्ची का रेप कर दिया। आरोपी बच्ची को खेलते हुए खेत में ले गया, फिर उसके साथ हैवानियत की।

Tue, 20 May 2025 05:44 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, बिशनपुर (किशनगंज)
share
15 साल के लड़के ने 6 साल की बच्ची का रेप कर दिया, बिहार में हैरान करने वाली घटना

बिहार के किशनगंज जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कोचाधामन प्रखंड के एक गांव में 15 साल का नाबालिग लड़का हैवान बन गया और उसने 6 साल की मासूम बच्ची का रेप कर दिया। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नाबालिग लड़के को तुरंत गिरफ्तार कर दिया और फिर उसे जेल भेज दिया है। वहीं, मासूम बच्ची को इलाज के लिए किशनगंज के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार यह घटना सोमवार को हुई। दोपहर में करीब 3 बजे पीड़ित बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी। तभी आरोपी लड़का वहां पहुंचा। वह लड़की को बहला-फुसलाकर वहां से ले गया। फिर मक्के के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी, आम के बगीचे में मनचले ने किया रेप

कोचाधामन थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह ने इस मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले में आगे की कार्यवाही में जुटी है। जांच की जा रही है। पीड़िता की मां के बयान के आधार पर कोचाधामन थाने में एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर दिया गया।

पीड़िता का अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। एक नाबालिग लड़के द्वारा मासूम बच्ची से हैवानियत करने की घटना से लोग हैरान हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।