120 years old Asha Devi is being questioned like Minta Devi ECI says her age is correct मिंता देवी की तरह 120 साल की आशा देवी पर सवाल, चुनाव आयोग बोला- उम्र सही है, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मिंता देवी की तरह 120 साल की आशा देवी पर सवाल, चुनाव आयोग बोला- उम्र सही है

बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन के दौरान सीवान की मिंता देवी की तरह भागलपुर की आशा देवी की उम्र पर भी सवाल उठे हैं। हालांकि, चुनाव आयोग ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि आशा देवी की उम्र वोटर लिस्ट में 120 साल दर्ज है, जो कि बिल्कुल सही है। 

Tue, 12 Aug 2025 06:05 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
मिंता देवी की तरह 120 साल की आशा देवी पर सवाल, चुनाव आयोग बोला- उम्र सही है

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले चल रहे वोटर लिस्ट के स्पेशल इन्टेंसिव रिवीजन (SIR) पर सियासी हंगामा मचा हुआ है। विपक्ष चुनाव आयोग की इस प्रक्रिया पर लगातार सवाल उठा रहा है। पटना से दिल्ली तक हंगामा हो रहा है। इस बीच सीवान जिले की मिंता देवी मंगलवार को अचानक चर्चा में आ गईं, जिनकी उम्र 35 साल है मगर वोटर लिस्ट में 124 साल दर्शाई गई है। इसी तरह, भागलपुर की रहने वालीं आशा देवी पर भी सवाल उठाए गए हैं। उनकी उम्र 120 साल बताई गई है। हालांकि, चुनाव आयोग ने कहा है कि उनकी असली उम्र सही है।

राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय ने मंगलवार को बयान जारी कर आशा देवी की उम्र गलत होने के दावों को खारिज किया है। चुनाव आयोग ने भागलपुर के डीएम के हवाले से कहा कि आशा देवी की उम्र 120 साल है। वह पीरपैंती विधानसभा के श्रीमतपुर में फेकू टोला की रहने वाली हैं। उनके पति का नाम चलितर मंडल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'124 नॉट आउट', बिहार की मिंता देवी के फोटो वाला टीशर्ट प्रियंका ने क्यों पहना?

आयोग ने कहा कि सोशल मीडिया पर उनकी उम्र को लेकर सवाल किए जा रहे थे। इसके बाद पीरपैंती के निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी ने बीएलओ से इसकी जांच कराई। जांच में आशा देवी की उम्र 120 वर्ष ही पाई गई है। चुनाव आयोग ने उन सभी रिपोर्ट और वायरल खबरों को जिनमें आशा देवी की उम्र गलत होने का दावा किया जा रहा था।

35 साल की मिंता देवी को 124 साल का बताया, कांग्रेस ने उठाया मुद्दा

दूसरी ओर, सीवान जिले के दरौंदा विधानसभा क्षेत्र की रहने वालीं मिंता देवी नाम की महिला की उम्र मतदाता सूची में 124 साल दिखाई गई है। जबकि उनकी असली उम्र 35 साल है। वोटर लिस्ट रिवीजन में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के सांसदों ने मंगलवार को संसद भवन में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रियंका गांधी समेत अन्य सांसदों ने मिंता देवी के नाम और फोटो वाली टीशर्ट पहनकर एसआईआर का विरोध किया।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।