what is your plot size ratio in which you want live according to vastu tips in hindi वास्तु के अनुसार आपके प्लॉट का साइज क्या होना चाहिए, कैसी जमीन पर रहना होता है अशुभ, पढ़ें वास्तु उपाय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

वास्तु के अनुसार आपके प्लॉट का साइज क्या होना चाहिए, कैसी जमीन पर रहना होता है अशुभ, पढ़ें वास्तु उपाय

वास्तु शास्त्र के अनुसार किसी प्लॉट का आदर्श अनुपात क्या होना चाहिए? जब भी आप घर बनवाना चाहेंगे, तो यह सवाल आपके दिमाग में भी जरूर आएगा। इसलिए हम यहां बता रहे हैं वास्तु के अनुसार कैसा प्लॉट और कैसी मिट्टी वाला घर आपको लेना चाहिए।

Tue, 19 May 2026 03:06 PMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
वास्तु के अनुसार आपके प्लॉट का साइज क्या होना चाहिए, कैसी जमीन पर रहना होता है अशुभ, पढ़ें वास्तु उपाय

वास्तु शास्त्र के अनुसार किसी प्लॉट का आदर्श अनुपात क्या होना चाहिए? जब भी आप घर बनवाना चाहेंगे, तो यह सवाल आपके दिमाग में भी जरूर आएगा। लेकिन आपको समझना होगा कि आप जो वास्तु के हिसाब से घर ले रहे हैं उसमें आपकी लाइफ कैसी होगी। यह बात काफी हद तक आपके प्लॉट के आकार पर निर्भर करती है। सामन्‍य तौर पर आयताकार भूमि होना शुभ माना जाता है। भू खंड टेढ़ा-मेढ़ा हो या फिर त्रिकोणाकार या फिर असमतल हो तो वास्तु के अनुसार इसे अच्छा नहीं माना जाता है। आइए पढ़ें वास्तु के अनुसार आपके घर का अनुपात कैसा होना चाहिए और उस प्लॉट की मिट्टी कैसी हो। यहां आप पढ़ सकते हैं। वास्तु में आपका प्लॉट का आकार कैसा हो, मिट्टी कैसी, आदि सभी की जानकारी मिलती है, इसके अलावा गौमुखी और शेरमुखी प्लॉट के बारे में भी बताया जाता है कि आपका घर किस तरह का शुभ होता है या नहीं। यहां हम सिर्फ आपके घर के आकार और मिट्टी के बारे में बात करेंगे।

किसी भी प्लॉट का आदर्श अनुपात चौकोर प्लॉट होता है, जैसे- 60x60, 70x70 इससे एनर्जी चारों दिशाओं में बैलेंस रहती है। ऐसे प्लॉट को वास्तु के अनुसार बेस्ट माना जाता है। आयताकार प्लॉट 1:1.5 का अनुपात, जैसे- 30x45, 60x80 यह बहुत शुभ माना जाता है। इसलिए जब भी घर खरीदें तो आयताकार में इस अनुपात में लें। यह घर और व्यावसायिक, दोनों प्रकार के कार्य के लिए अच्छा रहता है। 1:1.2 का अनुपात वाला प्लॉट इस अनुपात का अधिकांशत: स्वीकार्य होता है। इससे ज्यादा लंबा प्लॉट वास्तु के अनुसार अच्छा नहीं माना जाता। उनमें फिर एनर्जी असंतुलित हो सकती है तथा आर्थिक रूप से रुकावटें दे सकता है। क्योंकि एनर्जी सही नहीं होगी, तो आपको लाभ नहीं मिलेगा। अगर लाभ चाहिए तो ये बैलेंस होना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Vastu Tips: दरवाजे के पीछे कपड़े और सामान टांगना बन सकती है वास्तु दोष की वजह

कैसी हो आपके घर की मिट्टी

जिस जगह आप प्लॉट में रहना चाहते हैं, बनवाने से पहले उसकी मिट्टी के बारे में भी जान लें, कि वहां की मिट्टी कैसी है। मिट्टी अगर सॉफ्ट और उपजाऊ है तो अच्छा है, लेकिन अगर जमीन पथरीली है तो वास्तु के अनुसार यह सही नहीं मानी जाती है। इसके अनुसार इससे घर के लोगों को अधिक संघर्ष करना होता है। इसलिए कभी भी रहने के लिए समतल और अच्छी तरह की जमीन का प्लॉट लेना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Vastu Tips: घर में कहां लगाएं एसी, जानें सही दिशा और वास्तु के नियम

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेडरूम में रखी ये चीजें उड़ा ले सकती है चैन की नींद, जानिए वास्तु टिप्स
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!