weekly horoscope saptahik rashifal 29 September- 5 october 2025 future predictions bhavishyafal aries to pisces Weekly Horoscope: 29 सितंबर से 5 अक्टबूर तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें विस्तृत साप्ताहिक राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Weekly Horoscope: 29 सितंबर से 5 अक्टबूर तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें विस्तृत साप्ताहिक राशिफल

Horoscope : ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। ग्रहों की चाल से आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, 29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा…

Sun, 28 Sep 2025 04:24 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Weekly Horoscope: 29 सितंबर से 5 अक्टबूर तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें विस्तृत साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope, Saptahik Rashifal,साप्ताहिक राशिफल (29 सितंबर-5 अक्टूबर, 2025): वैदिक ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। ग्रहों की चाल से आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, आने वाला सप्ताह (29 सितंबर- 5 अक्टूबर, 2025) तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- इस हफ्ते आपका मन नई शुरुआत और एक्सपेरिमेंट करने को करेगा। कुछ नए आइडिया आपके दिमाग में आएँगे, जिन्हें आप आजमा सकते हैं। कामकाज में थोड़ी भागदौड़ रहेगी। मीटिंग, बातचीत या नए प्रोजेक्ट्स की बात होगी। जो काम आप पहले से कर रहे हैं, उनमें सुधार या अपडेट संभव है। धन की स्थिति ठीक रहेगी। पहले जो स्त्रोत कमजोर लग रहे थे, उनमें थोड़ी हलचल दिख सकती है, लेकिन बड़े खर्चों को इस हफ्ते टालना बेहतर होगा। परिवार या घर में आपको समर्थन मिलेगा, लेकिन कभी-कभी आपकी बातों को गलत तरीके से लिया जा सकता है इसलिए सहनशीलता जरूरी है।

वृषभ राशि- यह हफ्ता आपके लिए स्थिरता और सतर्कता का होगा। आप काम में धैर्य बनाए रखेंगे और धीरे-धीरे लक्ष्य की ओर बढ़ेंगे। किसी नौकरी या व्यापार में बदलाव हो सकता है — संभव है कि आप नई जिम्मेदारी लें। धन संबंधी मामलों में सावधानी रखें। अचानक खर्च हो सकते हैं। इलेक्ट्रॉनिक सामान, यात्रा या फिर स्वास्थ्य संबंधी चीज़ों पर पैसे लग सकते हैं। निवेश करने से पहले अच्छे से सोचें। घर और परिवार की स्थिति शांत रहेगी, लेकिन किसी सदस्य की मदद जरूरी पड़ सकती है। समय निकालकर मिलें और बातचीत करें।

मिथुन राशि- इस हफ्ते आपकी ऊर्जा और बोलने की शक्ति ज्यादा काम आएगी। आपकी वार्ता, मीटिंग्स और संपर्क बढ़ेंगे, जिससे काम में लाभ हो सकता है। जो प्रोजेक्ट्स रुके थे, उन्हें आगे बढ़ाने का समय है। धन की दृष्टि से यह समय मध्यम रहेगा। कुछ अच्छे मौके आ सकते हैं, लेकिन उन्हें पकड़ने से पहले जांच-पड़ताल अवश्य करें। अनावश्यक खर्चों से बचें। घर में हल्की-फुल्की कलह हो सकती है। आपकी बातों को कभी-कभी गलत समझा जाएगा। संयम रखकर काम लें। प्रेम जीवन में रोमांच रहेगा। नए रिश्तों की शुरुआत हो सकती है। जो पहले से रिश्ते में हैं, बीच में मजेदार पल आएंगे।

कर्क राशि- यह हफ्ता आपके लिए भावनात्मक रूप से महत्वपूर्ण रहेगा। आप अपने अंदर झाकेंगे और कई विचार मन में उठेंगे। कामकाज में बड़े बदलाव नहीं होंगे, लेकिन कुछ निर्णय लेने होंगे। धन की स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन कहीं से अतिरिक्त खर्च भी हो सकते हैं। बजट बनाकर चलें। परिवार में संयम जरूरी है। किसी पुराने विवाद या घनी बातों को न दोबारा उछालें। प्यार के मामलों में, आपका संवेदनशील पक्ष सामने आएगा। आप चाहेंगे कि साथी आपकी भावनाएं समझे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नींद पूरी लें, समय पर भोजन करें, तनाव कम करने वाले उपाय करें।

सिंह राशि- यह हफ्ता आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। कामकाज में आप छलांग लगा सकते हैं। आपकी मेहनत का फल दिखेगा। यदि आपने नया काम शुरू करने की सोची थी, यह हफ्ता सही रहेगा। धन संबंधी स्थिति अच्छी रहेगी। कुछ अतिरिक्त आमदनी की संभावना है, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। घर में आपकी गरिमा बनी रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्यार में आप आकर्षक और मिलनसार रहेंगे। साथी आपके उस पहलू को देखेंगा, जिसे वे पहले नहीं जानते। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है। ऊर्जा बनी रहेगी, लेकिन अधिक काम करने से थकावट हो सकती है। हल्की एक्सरसाइज और पर्याप्त पानी लें।

कन्या राशि- यह हफ्ता थोड़ा संघर्षमय हो सकता है। कामकाज में आपको बहुत सावधानी बरतनी होगी। छोटे-छोटे डिटेल्स पर ध्यान दें, क्योंकि छोटी भूल भी परेशानी ला सकती है। कमाई अच्छी हो सकती है, लेकिन साथ ही खर्च भी होंगे। अनावश्यक चीजों पर पैसा खर्च न करें। परिवार में संवाद की कमी परेशानी खड़ी कर सकती है। खुलकर बातचीत करें। प्रेम में, यह समय थोड़ा इमोशनल रहने वाला है। कभी-कभी आप बहुत सोचेंगे, जिससे तनाव हो सकता है। संतुलन बनाए रखें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, पर पेट या पाचन से जुड़ी छोटी परेशानियां हो सकती हैं। हल्का और पौष्टिक भोजन लें।

तुला राशि- इस हफ्ते आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। मित्र, परिचित या पुराने दोस्त आपके पास आएंगे। कामकाज में सहयोग मिलेगा। धन की स्थिति ठीक रहेगी। कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं, लेकिन अनियोजित खर्चों से सावधान रहें। घर परिवार मजबूत रहेगा। आपके विचारों को परिवार वाले समझने की कोशिश करेंगे। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जो बातें अधूरी थीं, वे इस हफ्ते पूरी होने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, पर थकावट न होने दें। नियमित दिनचर्या में सुधार करें।

वृश्चिक राशि- यह हफ्ता आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। कुछ फैसले लेने होंगे, जो दिल को तसल्ली नहीं देंगे। परंतु, आपकी अंतर्दृष्टि और साहस आपको सही राह दिखाएंगे। धन की दृष्टि से, स्थितियां मिश्रित रहेंगी। कुछ फायदे होंगे, लेकिन खर्च या देनदारी भी सामने आ सकती है। संभलकर कदम उठाएं। घर में आपकी भावनाएं गहरी होंगी। कभी-कभी चुप रहने की इच्छा होगी। संवाद की कमी न होने दें। प्रेम संबंधों में भावनाएं ज्यादा तीव्र हों सकती हैं। संभलकर काम लें, लेकिन यह समय रिश्तों को और मजबूत बनाने का भी है। स्वास्थ्य की दृष्टि से, मानसिक शांति बनाए रखना बहुत जरूरी है। ध्यान, योग या प्रकृति के बीच समय बिताना अच्छा रहेगा।

धनु राशि- यह सप्ताह आपके लिए गतिविधियों से भरा रहेगा। यात्रा, नए शॉर्ट ट्रिप्स या बाहर निकलने का मन होगा। यह समय नए ज्ञान लेने का है। धन की स्थिति बढ़िया रहेगी। कुछ नए अवसर सामने आ सकते हैं, लेकिन ज्यादा रिस्क लेने से पहले सोचें। परिवार में हल्की-फुल्की बहस हो सकती है, लेकिन समझदारी से हल होगी। प्रेम जीवन में आप मिलनसार और खुले रहेंगे। नए लोगों से मिलना हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से ऊर्जा बनी रहेगी पर ध्यान रखें कि थकावट अधिक न हो।

मकर राशि- इस हफ्ते आपका मन व्यवस्थित रहने का है। आप लंबे समय के कार्यों पर काम करोगे। धैर्य रहेगा और आप मजबूती से आगे बढ़ेंगे। धन की स्थिति ठोस रहेगी। आपने जो योजना बनाई थी, उसकी शुरुआत अच्छी हो सकती है। परिवार में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा, लेकिन ध्यान दें किसी को नजरअंदाज न कर दें। प्रेम जीवन में स्थिरता बनी रहेगी। साथी आपके विचारों को समझने की कोशिश करेगा। स्वास्थ्य में छोटी-छोटी परेशानियां हो सकती हैं। हल्की एक्सरसाइज और स्ट्रेचिंग करें।

कुंभ राशि- यह हफ्ता आपके लिए एक्सपेरिमेंट का है। आप कुछ अलग करना चाहेंगे। धन की स्थिति सामान्य से ज्यादा बेहतर हो सकती है। अवसर मिलेंगे लेकिन उन्हें समझदारी से चुनें। परिवार में वातावरण अच्छा रहेगा। संवाद बनाए रखें। प्रेम जीवन में दोस्ताना माहौल रहेगा। पहले दोस्त बनना आज बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य में मानसिक शांति जरूरी है। थकावट हो सकती है। काम के बीच-बीच में ब्रेक लें।

मीन राशि- इस हफ्ते आपकी संवेदनशीलता ज्यादा काम करेगी। आप दूसरे लोगों की भावनाएं जल्दी समझ पाओगे। कामकाज में आपको कुछ चुनौतियां मिल सकती हैं। धैर्य से काम लें। कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। धन की स्थिति अच्छे और मुश्किल दोनों तरह की हो सकती है। जो योजनाएं अधूरी थीं, उन पर काम करें। परिवार में समय बिताना आपको अच्छा लगेगा। कहीं किसी की मदद करना पड़े, तो पीछे न हटें। प्रेम जीवन में आप रोमांटिक और कोमल बने रहेंगे। साथी आपकी भावनाओं को समझेगा। मानसिक शांति का ख्याल रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अक्टूबर में 5 ग्रहों की बदलेगी चाल, इन राशियों के जीवन में आएगा बड़ा बदलाव

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!