weekly horoscope saptahik rashifal 10-16 february 2025 future predictions rashi parivartan bhavishyafal arie to pisces Weekly Horoscope, साप्ताहिक राशिफल : मेष से लेकर मीन राशि तक वालों के लिए कैसा रहेगा 10 से 16 फरवरी तक का समय?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Weekly Horoscope, साप्ताहिक राशिफल : मेष से लेकर मीन राशि तक वालों के लिए कैसा रहेगा 10 से 16 फरवरी तक का समय?

  • Horoscope : ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। ग्रहों की चाल से आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है।

Sun, 9 Feb 2025 02:31 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Weekly Horoscope, साप्ताहिक राशिफल : मेष से लेकर मीन राशि तक वालों के लिए कैसा रहेगा 10 से 16 फरवरी तक का समय?

Weekly Horoscope, Saptahik Rashifal,साप्ताहिक राशिफल : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। ग्रहों की चाल से आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, आने वाला सप्ताह (10-16, फरवरी 2025) तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- सप्ताह के प्रारंभ में आत्मवश्विास में कमी रहेगी। मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। कारोबार में कठिनाइयां रहेगी, परंतु 12 फरवरी के बाद कारोबार में सुधार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे।

वृषभ राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। सप्ताह के प्रारंभ में मन में उतार-चढ़ाव भी रहेंगे। 12 फरवरी के बाद कारोबार में सुधार होगा। विदेशी कारोबार में वृद्धि हो सकती है। परिवार में सुख-शांति रहेगी।

मिथुन राशि- मन परेशान रहेगा। मन में नकारात्मक विचारों से बचें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव के साथ स्थान परिवर्तन।

कर्क राशि- सप्ताह के प्रारंभ में मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। 12 फरवरी से वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी।

सिंह राशि- सप्ताह के प्रारंभ में आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परंतु मन अशांत हो सकता है। 12 फरवरी से आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। पिता की सेहत का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी।

कन्या राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक-बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

तुला राशि- मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी रहेगी, परंतु 12 फरवरी से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। माता की सेहत व कारोबार की स्थिति में सुधार होगा।आय में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि- सप्ताह के प्रारंभ में मन अशांत हो सकता है। सेहत का भी ध्यान रखें। 12 फरवरी से कारोबार में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। 13 फरवरी से धन हानि के योग बन रहे हैं।

धनु राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। सेहत के प्रति सचेत रहें। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। 12 फरवरी से कारोबार में वृद्धि होगी।

मकर राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। 12 फरवरी से कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी।

कुंभ राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान भी हो सकता है। बातचीत में संयत रहें। भागदौड़ अधिक रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। 12 फरवरी से किसी नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है।

मीन राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परंतु मन में उतार-चढ़ाव भी रहेंगे। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। 12 फरवरी से कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। कारोबार में भागदौड़ बढ़ सकती है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूर्य का कुंभ राशि में गोचर सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा?
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!