Weekly Horoscope 6 to 12 April 2025 aries to pisces Saptahik Rashifal bhavishyaf Weekly Horoscope: 6-12 अप्रैल तक का समय मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Weekly Horoscope: 6-12 अप्रैल तक का समय मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?

  • Weekly Horoscope 6-12 April 2025: आने वाले सप्ताह में कुछ राशियों की आर्थिक व व्यापारिक रूप से स्थिति सुदृढ़ होगी, जबकि कुछ राशियों को सतर्क रहना होगा। जानें पंडित जी से 30 मार्च से 5 अप्रैल तक का साप्ताहिक राशिफल-

Fri, 4 April 2025 09:18 AMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Weekly Horoscope: 6-12 अप्रैल तक का समय मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?

मेष राशि- मेष राशि की स्थिति बहुत अच्छी नहीं कही जाएगी। जीवनसाथी से दूरी। थोड़ा बचकर पार करें। सरकारी तंत्र से पंगेबाजी न करें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। सप्ताह की शुरुआत में भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी का योग बनेगा। मध्य में थोड़ा लो फील करेंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। अंत में शत्रु एक्टिव रहेंगे। जीत आपकी होगी। लाल वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ है।

वृषभ राशि- आय में बढ़ोतरी के चांस हैं लेकिन मुश्किल रहेगी, बहुत तनाव रहेगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान प्रभावित दिख रहा है। व्यापार ठीक ठाक रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। मध्य में भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी लेकिन सृष्टि कलहकारी भी रहेगा। अंत में लिखने-पढ़ने पर समय व्यतीत करें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। हरी वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जीवन में शुभता व खुशहाली लाने के लिए आजमाएं ये 5 वास्तु उपाय

मिथुन राशि- स्वास्थ्य की स्थिति मध्यम चल रही है। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार कई तरह के ऑप्शन व उतार-चढ़ाव के साथ कई तरह की चीजें चल रही हैं। जिसके कारण आप समझ नहीं पाएंगे कि सही क्या है और गलत क्या है। सप्ताह की शुरुआत में धन आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। जुबान पर काबू रखें। मध्य में व्यावसायिक सफलता मिलने का पूर्ण योग बनेगा। अंत में अपनों का साथ होगा। अंत में कलह से बचें। घरेलू सुख बाधित होगा लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- कर्क राशि की स्थिति अच्छी कही जाएगी बस मान-सम्मान पर थोड़ा ध्यान रखें। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है। बड़ी अच्छी स्थिति में आप आ गए हैं। बस क्रोध पर काबू रखें। सप्ताह की शुरुआत में जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। मध्य में धनार्जन होगा। निवेश मत करिएगा। अंत में व्यावसायिक सफलता मिलने का प्रबल योग बन रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- स्वास्थ्य अच्छा नहीं चल रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति पहले से बेहतर है। व्यापार भी बेहतर है। सप्ताह की शुरुआत में चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। मन व्याकुल रहेगा। परेशान रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। मध्य बहुत अच्छा हो जाएगा। समाज में सराहना होगी। आपका कद बढ़ेगा। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं होंगी। अंत धनार्जन वाला लेकिन जुआ, सट्टा व लॉटरी में पैसे न लगाएं। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

कन्या राशि- स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन सोर्स बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। मध्य में थोड़ा सा मन परेशान रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। अंत फिर अच्छा हो जाएगा। सुखद वातावरण का निर्माण होगा। शनिदेव को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।

तुला राशि- स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है लेकिन शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। पैरों में चोट-चपेट लग सकती है। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। मध्य में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा का योग बनेगा। अंत में मन चिंतित रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। शनिदेव को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मई में राहु का कुंभ गोचर, इन 3 राशियों के आएंगे अच्छे दिन

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि की स्थिति ठीक है लेकिन बहुत ही कंफ्यूजन की स्थिति रहेगी। पंचम भाव में ग्रहों का जमावड़ा लगा हुआ है जो मन को व्याकुल करेगा। कभी क्रोध, कभी आशा, कभी निराशा चलेगा। लेकिन सप्ताह शानदार रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। भाग्य साथ देगा। मध्य में व्यावसायिक सफलता के प्रबल योग बनेंगे। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। अंत में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सुखद यात्रा संभव है। शिव जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।

धनु राशि- घरेलू सुख बाधित रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है। व्यापार आपका अच्छा चलता रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। मध्य में सामान्य हो जाएगा। यात्रा संभव है। थोड़ा अपमानित होने का भय रहेगा। थोड़ा ध्यान रखिएगा। अंत में व्यावसायिक सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- पराक्रम बढ़ा हुआ है। बहुत लोगों का साथ मिल रहा है। व्यवसाय में लोग कंधा से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। स्वास्थ्य भी ठीक है। प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम है। सप्ताह की शुरुआत में जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। मध्य खराब रहेगा। अंत फिर सामान्य हो जाएगा और अच्छे दिनों की ओर आगे बढ़ेंगे। काली जी को प्रणाम करना शुभ है।

कुंभ राशि- बहुत तरह के लोग पास आ गए हैं। कुटुंबों में भी बहुत तरह के लोग आ गए हैं। सप्ताह की शुरुआत में जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। मध्य खराब रहेगा। वाहन धीरे चलाएं। अंत फिर सामान्य हो जाएगा और अच्छे दिनों की ओर आगे बढ़ेंगे। काली जी को प्रणाम करना शुभ है।

मीन राशि- बहुत बचकर पार करें। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत प्रभावित दिख रहा है, खास तौर पर स्वास्थ्य। सप्ताह की शुरुआत में बच्चों की स्थिति में सुधार। नवप्रेम का आगमन। मध्य में शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा लेकिन परेशान रहेगा। अंत में स्वयं व जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। लाल वस्तु पास रखें व काली वस्तु दान करें शुभ होगा।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!