weekly horoscope 26 january 2025 to 2 febuary 2025 saptahik rashifal bhavishyafal predictions साप्ताहिक राशिफल 26 जनवरी-2 फरवरी 2025: मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

साप्ताहिक राशिफल 26 जनवरी-2 फरवरी 2025: मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 26 January to 2 febuary 2025: आने वाले सप्ताह में कुछ राशियों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी आपको लाभ मिलने के योग भी हैं। वहीं कुछ राशियों को सतर्क रहना होगा। जानें पंडित जी से साप्ताहिक राशिफल

Sun, 26 Jan 2025 08:05 AMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
साप्ताहिक राशिफल 26 जनवरी-2 फरवरी 2025:  मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 26 January 2025 to 2 febuary 2025: आने वाले सप्ताह में कुछ राशियों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी आपको लाभ मिलने के योग भी हैं। वहीं कुछ राशियों को सतर्क रहना होगा। जानें पंडित जी से साप्ताहिक राशिफल

मेष: इस वीक आर्थिक लिहाज से देखा जाए तो आपके लिए भविष्य की एक साफ तस्वीर सामने आ जाएगी, जिससे आप आगे के लिए प्लानिग बना सकते हैं। इस समय आपको मेहनत करके अपने पर्सनल और प्रोफेशनल गोल्स पर जुट जाना चाहिए। निवेश कर रहे हैं या फिर खर्च कर रहे हैं, आवेग में आकर कोई भी फैसला लेने से आपको बचना चाहिए। पर्सनल लाइफ में पार्टनर को स्पेस दें।

वृष: इस वीक आप दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ एंजॉय करेंगे। इस समय आपको अपने कंफर्ट जोन से बाहर आना चाहिए। आपके लिए आर्थिक स्थिरता है, लेकिन भविष्य को लेकर प्लानिंग करें। अपनी देखभाल करें। इस समय आप काम में तरक्की की उम्मीद कर सकते हैं।

कर्क: इस वीक आपके लिए नएअनुभव लेने का समय है, फिर चाहे वो लवलाइफ हो या आपका काम। कोशिश करें जो बदलाव आपकी लाइफ में आ रहे हैं, उनसे कुछ सीखें और फिर उसी हिसाब से काम करें। यह वीक आपको लवलाइफ में कुछ अच्छे पल देगा। आर्थिक तौर पर आप बिजनेस प्लान बनाएंगे।

मिथुन: इस वीक आपको आर्थिक मामले में ध्यान देना चाहिए, खासकर खर्च और सेविंग्स दोनों में बैलेंस बनाना होगा। इस वीक आपको दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी।

सिंह: इस वीक क्रिएटिविटी आपके फेवर में है। आप चाहते हैं कि आर्थिक लाइप में आप सेफ रहें, आवेगपूर्ण निर्णय लेने से बचें। सप्ताहांत में, अपने लक्ष्यों पर विचार करें और उन्हीं के हिसाब से काम करें।

कन्या: इस राशिके लोगों को इस वीक मांगलिक कार्यों में जाना पड़ सकता है। इस वीक आप प्रोपर्टी खरीद सकते हैं और आपको कहीं से पैसा भी मिल सकता है। यह वीक आपके लिएधन लाभ के योग लाया है। सप्ताहांत में खुद की देखभाल और आराम के लिए कुछ समय निकालें।

तुला राशि वालों के लिए समय अच्छा है। इस समय कई सारी जिम्मेदारियां ऑफिस में लेने से बचें। लवलाइफ में आपके सितारे अच्छे हैं। लाइफ पार्टनर से आपकी खूब जमेगी। काम से जुड़ा तनाव पैदा हो सकता है, लेकिन आप इस समस्या से बाहर आ जाएगें।

वृश्चिक: इस सप्ताह आपके स्किल्स आपको हर जगह मदद करेंगे, फिर चाहे पर्सनल लाइप हो या फिर प्रोफेशनल लाइफ। नौकरी में नेटवर्किंग आपके बहुत काम आएगी। कुछ नौकरी के मौके भी आपके सामने आ सकते हैं। इस वीक आप अपने परिवार के साथ क्वालिटी समय बिताएंगे।

धनु इस वीक इमोशनल बैलेंस आपको बनाना होगा, खासकर हेल्थ और वर्किंग लाइफ में कोशिश करें कि किसी भी प्रकार का तनाव ना लें। वीकेंड में, उन एक्टिविटीज को करें जो आपको रिलेक्सेशन देती हों।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कन्या साप्ताहिक राशिफल :कन्या वालों के लिए कैसा रहेगा 26 जनवरी-2 फरवरी तक का समय

मकर : यह सप्ताह पूरी तरह से आपको नए बदलावों को अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा है।क्रिएटिव चीजें आपके लिए नए रास्ते खोल रही है। परिवार और दोस्तों के लिए समय निकालें।

कुंभ : इस वीक आपके स्किल्स आपको आगे ले जाएंगे, आपको काम में आगे बढ़ने में नए मौके मिलेंगे, जिससे आपकी तरक्की भी होगी। इस समय आपको काम में ओवरअचीवमेंट हासिल करनी है। रिलेशनशिप में अपने पार्टनर को स्पेस दें।

मीन: इस वीक पार्टनर को स्पेस दें, उन्हें अपनी बात कहने की पूरी आजादी दें, इससे आप दोनों के बीच की परेशानियां हल होंगी। कुल मिलाकर यह वीक आपकी लवलाइफ को बेहतर करके जाएगा।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!