Weekly Horoscope 24-30 November 2025 : Future Predictions Bhavishyafal for all 12 zodiac signs Weekly Horoscope: 24 से 30 नवंबर तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें विस्तृत साप्ताहिक राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Weekly Horoscope: 24 से 30 नवंबर तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें विस्तृत साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope : ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। ग्रहों की चाल से आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, 24 से 30 नवंबर तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा…

Sun, 23 Nov 2025 04:35 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Weekly Horoscope: 24 से 30 नवंबर तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें विस्तृत साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope, Saptahik Rashifal,साप्ताहिक राशिफल (24- 30 नवंबर, 2025): वैदिक ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। ग्रहों की चाल से आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, आने वाला सप्ताह (24- 30 नवंबर, 2025) तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- यह हफ्ता आपके लिए बेहतर शुरुआत लेकर आएगा। काम में आप पहले से ज्यादा सक्रिय रहेंगे। कई दिनों से रुका हुआ काम आगे बढ़ सकता है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और लोग आपकी बात ध्यान से सुनेंगे। कोई नया अवसर मिल सकता है, जिसे पकड़कर आप आगे बढ़ सकते हैं। पैसों के मामले ठीक रहेंगे, लेकिन किसी को उधार देने से बचें। घर-परिवार में माहौल अच्छा रहेगा, किसी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। लव लाइफ में किसी गलतफहमी का अंत हो सकता है और बातचीत सुधरेगी। हफ्ते के आखिरी दिन मन शांत रहेगा और यात्रा का योग भी बन सकता है।

वृषभ राशि- हफ्ते की शुरुआत थोड़ी धीमी होगी, मन काम में जल्दी नहीं लगेगा। लेकिन बुधवार के बाद हालात सुधरेंगे और मनचाहे काम पूरे होने लगेंगे। पैसे की स्थिति ठीक रहेगी पर कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है, जिसे संभालना होगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, खासकर थकान और नींद कम होने की वजह से। रिश्तों में इस हफ्ते गहरी बातचीत होगी, जिससे मन हल्का होगा। सप्ताह का अंत अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि- यह हफ्ता आपके पक्ष में जाएगा। काम की गति बढ़ेगी और आप हर काम समय पर पूरा करने की कोशिश करेंगे। कोई नई योजना या काम की शुरुआत हो सकती है। आपके सुझाव ऑफिस में महत्व पाएंगे। लव लाइफ में नए मोड़ आ सकते हैं। किसी जरूरी बात पर बातचीत आगे बढ़ेगी। पैसों की स्थिति बेहतर रहेगी, किसी पुराने रुके पैसे की उम्मीद भी है।दोस्तों से मुलाकात या बाहर जाने का प्लान बन सकता है। हफ्ते के आखिरी दिन अचानक यात्रा या कोई बदलाव हो सकता है।

कर्क राशि- आपका हफ्ता भावनाओं से भरा रहेगा, लेकिन काम में अच्छा परिणाम मिलेंगे। घर की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और किसी बड़े फैसले में परिवार आपकी राय पूछ सकता है। ऑफिस के काम में मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी लेकिन अंत में फायदा मिलेगा। पैसे की स्थिति संतुलित रहेगी, कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा। स्वास्थ्य में हल्का उतार-चढ़ाव रह सकता है। पानी ज्यादा पिएं और आराम करें। रिश्तों में किसी पुराने मुद्दे पर बात करके सुधार आ सकता है। सप्ताहांत परिवार के लिए अच्छा रहेगा।

सिंह राशि- यह हफ्ता आपके लिए चमकने का है। आपकी पहचान और प्रभाव दोनों बढ़ेंगे। काम में आपकी पकड़ मजबूत रहेगी और लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। किसी बड़े व्यक्ति से महत्वपूर्ण मदद मिल सकती है। रचनात्मक काम करने वालों के लिए यह हफ्ता बहतरीन साबित होगा। पैसों में स्थिति बेहतर है, पर दिखावे में खर्च ना करें। लव लाइफ में मधुरता बढ़ेगी और रिश्ते में नजदीकियां आएंगी। हफ्ते के आखिरी दिनों में यात्रा या बाहर कार्यक्रम बन सकता है।

कन्या राशि- इस हफ्ते काम का दबाव बना रहेगा। कई जरूरी काम एक साथ आ सकते हैं, लेकिन आपकी मेहनत और ध्यान से काम सफल होगा। स्वास्थ्य में हल्की परेशानी- पेट, तनाव और नींद का ध्यान रखें। घर का माहौल शांत रहेगा, किसी बड़े मुद्दे का समाधान मिल सकता है।पैसों में स्थिति ठीक है, लेकिन बचत पर ध्यान देना होगा। किसी दोस्त या सहकर्मी से आपको अच्छी मदद मिलेगी। सप्ताहांत में मन शांति और हल्कापन देगा।

तुला राशि- यह हफ्ता संतुलन का है। काम, रिश्ते और घर- तीनों में आपको थोड़ा-थोड़ा ध्यान देना पड़ेगा। नई जिम्मेदारी मिल सकती है या किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत हो सकती है। ऑफिस में आपकी राय को महत्व मिलेगा। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी, किसी पुराने काम से फायदा भी मिल सकता है। रिश्तों में बातचीत से मतभेद दूर होंगे। सप्ताहांत में कोई अच्छा कार्यक्रम बन सकता है।

वृश्चिक राशि- हफ्ता काफी सकारात्मक रहेगा। जिस काम के बारे में आप सोच रहे थे, उसमें आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। पैसे की स्थिति अच्छी होगी और कुछ लोगों को लाभ भी हो सकता है। रिश्तों में प्रेम और अपनापन बढ़ेगा। काम में आपकी पकड़ मजबूत होगी और लोगों का भरोसा बढ़ेगा। बस गुस्से और कड़वे शब्दों से बचें। हेल्थ ठीक रहेगी। सप्ताहांत खुशियों से भरा रहेगा।

धनु राशि- भाग्य इस हफ्ते आपका पूरा साथ देगा। नौकरी, बिजनेस या किसी नए काम में अच्छी शुरुआत संभव है। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मिलेगी, जो आने वाले दिनों में काम आएगी।आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। रिश्तों में भरोसा बढ़ेगा और कोई जरूरी बात स्पष्ट हो सकती है।यात्रा के योग मजबूत है। हफ्ते के आखिरी दिनों में मन में उत्साह और उम्मीद बढ़ेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा कल का दिन, पढ़ें 24 नवंबर का विस्तृत राशिफल

मकर राशि- काम में धीरे-धीरे सुधार दिखेगा। किसी जरूरी प्रोजेक्ट का रिजल्ट इस हफ्ते मिल सकता है। आपको धैर्य रखना होगा, जल्दबाजी में फैसला न लें। पैसों में स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। घर-परिवार में माहौल शांत और सहयोगी रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सप्ताहांत परिवार या किसी करीबी के साथ बितेगा।

कुंभ राशि- हफ्ता आपके लिए शानदार रहेगा। आपका प्लान सफल होगा और ऑफिस में आपकी इमेज मजबूत होगी। लव लाइफ में बातचीत और समझ बढ़ेगी। किसी काम के लिए छोटी यात्रा हो सकती है। पैसों में स्थिरता आएगी। दोस्तों और परिवार से सहयोग मिलेगा। सप्ताहांत नए विचार आएंगे।

मीन राशि- भावनाएं तेज रहेंगी लेकिन काम में अच्छे नतीजे मिलेंगे। नई नौकरी या काम बदलने की सोच रखने वालों के लिए यह हफ्ता अनुकूल है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी, कोई जरूरी खर्च सामने आ सकता है। घर में किसी अच्छी खबर या समारोह जैसे माहौल के संकेत हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। रिश्तों में खुलकर बात करने का सही समय है। सप्ताहांत मन को राहत देगा।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!