Weekly Horoscope 2026 1- 7 March 2026 Jaanein 12 rashiyon ka Saptahik Rashifal Future Predictions साप्ताहिक राशिफल: मेष, वृश्चिक और धनु को लाभ के संकेत, कर्क, कुंभ वाले रखें स्वास्थ्य का ध्यान, जानें अपनी राशि का हाल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

साप्ताहिक राशिफल: मेष, वृश्चिक और धनु को लाभ के संकेत, कर्क, कुंभ वाले रखें स्वास्थ्य का ध्यान, जानें अपनी राशि का हाल

Weekly Horoscope : ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। ग्रहों की चाल से आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, 1 से 7 मार्च तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा…

Fri, 27 Feb 2026 03:11 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान
share
साप्ताहिक राशिफल: मेष, वृश्चिक और धनु को लाभ के संकेत, कर्क, कुंभ वाले रखें स्वास्थ्य का ध्यान, जानें अपनी राशि का हाल

Weekly Horoscope, Saptahik Rashifal,साप्ताहिक राशिफल (1- 7 मार्च, 2026): वैदिक ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार ग्रहों की चाल से आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, आने वाला सप्ताह (1- 7 मार्च, 2026) तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- मेष राशि का स्वास्थ्य थोड़ा सा ऊपर नीचे हो सकती है। प्रेम संतान की स्थिति भी थोड़ी प्रभावित दिख रही है। व्यापारिक दृष्टिकोण से यह शुभ समय है। आय के नए-नए मार्ग बनेंगे। एक आय और ये सारी चीजें आपकी प्रोफेशनल लाइफ बहुत अच्छी दिख रही है। लेकिन पर्सनल लाइफ की प्रॉब्लम रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में भूमि, भवन, वाहन के खरीदारी का प्रबल योग बनेगा। भौतिक सुख-सुविधा में वृद्धि होगी। मध्य की स्थिति थोड़ा बच्चों के सेहत पर ध्यान दें, प्रेम में तू-तू-मैं-मैं से बचें। महत्वपूर्ण निर्णय भी रोक दें। अंत में स्वास्थ्य पर ध्यान दें, डिस्टर्बिंग समय रहेगा लेकिन जीत आपकी होगी। कुल मिलाकर थोड़ा सा डिस्टर्बिंग वीक है, बाकी कोई नुकसान नहीं है। लाल वस्तु पास रखना और सूर्य को जल देना शुभ होगा।

वृषभ राशि- वृषभ राशि का स्वास्थ्य, प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम चल रहा है। व्यापारिक दृष्टिकोण में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन नुकसान नहीं होगा। एक तरीके से यह ओवरऑल डिस्टर्बिंग फेज है। हालांकि सबके लिए है किसी न किसी बात को लेकर, लेकिन आपकी व्यवसायिक स्थिति, प्रेम संतान की स्थिति डिस्टर्ब है, तो थोड़ा सा ध्यान रखने की आवश्यकता होगी। सप्ताह की शुरुआत में पराक्रम रंग लाएगा, रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। मध्य में गृह कलह के बड़े संकेत हैं। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में परेशानी होगी और अंत में विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। लिखने-पढ़ने के लिए अच्छा समय रहेगा। बाकी थोड़ा भावुकता पर काबू रखना पड़ेगा। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मिथुन राशि- मिथुन राशि की स्थिति अच्छी है, थोड़ा सा आपको अपने मान-सम्मान पर ध्यान रखना है। यात्रा अभी थोड़ा रोक के रखिये। बाकी प्रेम, संतान और स्वास्थ्य दोनों ही प्रभावित दिख रहा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। सप्ताह की शुरुआत में लिक्विड फंड में बढ़ोतरी होगी, कुटुंबों में वृद्धि होगी। मध्य में नाक, कान, गला की परेशानी और व्यापारिक उतार-चढ़ाव। अंत में भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी लेकिन गृह कलह। काली जी को प्रणाम करना और हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।

कर्क राशि- आपको बहुत बचकर पार करना होगा। आपके अष्टम भाव में सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल और राहु हैं। यह आपके स्वास्थ्य, प्रेम-संतान, व्यापार और सरकारी तंत्र को प्रभावित कर रहे हैं। पिता से अनबन या उनकी सेहत को लेकर भी परेशानी हो सकती है। सप्ताह की शुरुआत में स्थिति थोड़ी बेहतर रहेगी, आप सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे और ज़रूरत की वस्तुएँ उपलब्ध होंगी। मध्य में धन हानि, पारिवारिक सुख में बाधा और मुँह में कुछ विकार हो सकते हैं। सप्ताह के अंत में व्यावसायिक सफलता मिलेगी। बजरंगबली को प्रणाम करें और काली वस्तुओं का दान करना आपके लिए शुभ होगा।

सिंह राशि- उदर रोग (पेट की समस्या) से परेशान रह सकते हैं। जीवनसाथी को लेकर कुछ हलचल बनी रहेगी। नौकरी-चाकरी में भी परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, प्रेम-संतान और व्यापार ठीक-ठाक रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा, सिर दर्द और नेत्र पीड़ा बनी रह सकती है। मध्य में घबराहट और बेचैनी हो सकती है। अंत में धन का आवक बढ़ेगा और कुटुंबों में वृद्धि होगी। पीली वस्तु पास रखें और सूर्य को जल देना शुभ होगा।

कन्या राशि- शत्रुओं पर आपका दबदबा कायम रहेगा और प्रेम विवाह की ओर बढ़ सकता है। लेकिन डिस्टर्बेंस बहुत बनी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने स्रोतों से भी पैसा आएगा। मध्य में खर्च की अधिकता मन को परेशान कर सकती है। नेत्र विकार संभव है और अज्ञात भय सताएगा। अंत में आप सितारों की तरह चमकेंगे और जरूरत की वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए मानसिक स्थिति उतार-चढ़ाव वाली बनी रहेगी। विद्यार्थियों के लिए असमंजस की स्थिति रह सकती है। प्रेम और संतान के लिए समय बहुत अच्छा नहीं है, लेकिन व्यापारिक दृष्टिकोण से स्थिति ठीक रहेगी। सीने में विकार की संभावना है, इसलिए सावधानी बरतें। सप्ताह की शुरुआत में व्यावसायिक सफलता और कोर्ट-कचहरी में विजय के योग हैं। मध्य में आय में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन लाभ होगा। सप्ताह के अंत में खर्च की अधिकता और चिंताकारी स्थिति बन सकती है, जिससे मन परेशान रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए घरेलू मामले थोड़े तनावपूर्ण हो सकते हैं और गृह-कलह के संकेत हैं। हालांकि, प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है और व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे रोजी-रोजगार में तरक्की और यात्रा के योग बनेंगे। मध्य में व्यापारिक उतार-चढ़ाव के बावजूद सफलता मिलेगी। सप्ताह के अंत में आय के नए स्रोत बनेंगे और यात्रा सफल होगी। आर्थिक दृष्टिकोण से यह शुभ समय रहेगा। पीली वस्तु पास रखना आपके लिए लाभकारी होगा।

धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए पराक्रम रंग लाएगा, लेकिन नाक, कान और गले से जुड़ी समस्याओं का ध्यान रखना होगा। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी दिख रही है। सप्ताह की शुरुआत में चोट-चपेट लगने या किसी परेशानी में पड़ने की आशंका है, इसलिए परिस्थितियों को सावधानी से पार करें। मध्य में मान-सम्मान को लेकर सचेत रहें और फिलहाल यात्रा टाल दें। सप्ताह के अंत में व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी और उच्च अधिकारियों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। नीली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।

मकर राशि- मकर राशि वालों को आर्थिक मामलों में कोई बड़ा जोखिम नहीं लेना चाहिए। वाणी पर नियंत्रण रखें। धन में वृद्धि होगी, लेकिन प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी विवादित हो सकती है। व्यापार अच्छा रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में जीवनसाथी का साथ मिलेगा और रोज़गार में तरक्की होगी। मध्य भाग में चोट-चपेट या किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह का अंत सामान्य रहेगा, भाग्य साथ देगा और यात्रा के योग बनेंगे। माँ काली को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि- आपके भीतर काफी हलचल, घबराहट और बेचैनी रह सकती है। बीपी और शुगर का विशेष ध्यान रखें। सप्ताह की शुरुआत में शत्रुओं पर दबदबा रहेगा और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। मध्य में पेट की समस्याओं और जीवनसाथी के साथ अनबन के संकेत हैं। सप्ताह का अंत थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है, इसलिए वाहन सावधानी से चलाएं। कुल मिलाकर यह सप्ताह बहुत अच्छा नहीं है। भगवान गणेश को प्रणाम करना आपके लिए लाभकारी होगा।

मीन राशि- सरकारी तंत्र से उलझने से बचें। जीवनसाथी से दूरी, पार्टनरशिप में समस्या और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियाँ जैसे सिरदर्द या आँखों में पीड़ा हो सकती है। सप्ताह की शुरुआत मानसिक तनाव और भावुकता से भरी रहेगी, इसलिए महत्वपूर्ण निर्णय अभी टाल दें। मध्य में पैरों में चोट लगने की आशंका है। हालांकि, सप्ताह का अंत सुखद रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, रोज़गार में प्रगति होगी और प्रेम संबंधों में सुधार आएगा। भगवान गणेश की आराधना करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मार्च 2026 राशिफल: 12 राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव, जानिए किसे मिलेगी सफलता?
ये भी पढ़ें:2 या 3 मार्च, कब है होलिका दहन? जानें भद्रा के बीच दहन का सबसे शुभ मुहूर्त और सह
ये भी पढ़ें:3 मार्च को लगेगा चंद्र ग्रहण, होली पर पड़ेगा असर? जानें सूतक में क्या करें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!