Weekly Horoscope 1-7 December 2025 : Future Predictions Bhavishyafal for all 12 zodiac signs Weekly Horoscope: 1 से 7 दिसंबर तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें विस्तृत साप्ताहिक राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Weekly Horoscope: 1 से 7 दिसंबर तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें विस्तृत साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope : ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। ग्रहों की चाल से आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, 1 से 7 दिसंबर तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा…

Mon, 1 Dec 2025 12:15 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Weekly Horoscope: 1 से 7 दिसंबर तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें विस्तृत साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope, Saptahik Rashifal,साप्ताहिक राशिफल (1- 7 दिसंबर, 2025): वैदिक ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। ग्रहों की चाल से आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, आने वाला सप्ताह (1- 7 दिसंबर, 2025) तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि: स्वास्थ्य अच्छा चल रहा है। प्रेम और संतान से जुड़ी स्थिति भी शुभ है। व्यापार में बढ़िया समय रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में थोड़ा मानसिक तनाव रह सकता है। प्रेम, पढ़ाई और संतान की चिंता बढ़ेगी। मध्य में शत्रुओं पर आपकी पकड़ मजबूत रहेगी। सप्ताह के अंतिम दिनों में जीवनसाथी का साथ मिलेगा और माहौल आनंददायक रहेगा। कुल मिलाकर यह सप्ताह आपको अच्छे दिनों की तरफ ले जाएगा। सूर्य को जल चढ़ाना शुभ रहेगा।

वृषभ राशि: स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार- तीनों की स्थिति अनुकूल है। शुरूआत में कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे। मां और अपने स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें। गुस्से से दूरी बनाए रखें। प्रेम में बोलचाल का ध्यान रखें। अंत में विरोधियों की हल्की हरकतें दिखाई देंगी लेकिन आप उन पर जीत हासिल कर लेंगे। पूरे सप्ताह का परिणाम सकारात्मक रहेगा। हरी वस्तु अपने पास रखें।

मिथुन राशि: स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सब ठीक चल रहा है। पारिवारिक सुख और आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में नाक, कान या गले की परेशानी हो सकती है। नया व्यापार शुरू करने से बचें। मध्य में घर में कलह की संभावना है, लेकिन भौतिक सुख-संपत्ति में बढ़ोतरी भी होगी। अंत विद्यार्थियों के लिए शुभ रहेगा। भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। लाल वस्तु दान करना लाभकारी होगा।

कर्क राशि: स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित हो सकता है। प्रेम और संतान की स्थिति सामान्य है। व्यापार भी ठीक-ठाक है। सप्ताह की शुरुआत में निवेश न करें और वाणी पर नियंत्रण रखें। मुख रोग संभव है। मध्य में व्यापार मजबूत होगा और अपनों का साथ मिलेगा। किए गए काम का अच्छा फल मिलेगा। अंत में भूमि, भवन या वाहन खरीदने का योग रहेगा, पर घर में हल्की कलह भी हो सकती है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि: स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम और संतान से सुख मिलेगा। व्यापार में सुगमता रहेगी। शुरुआत में घबराहट और बेचैनी रह सकती है। मध्य में धन में बढ़ोतरी और परिवार से सुख मिलेगा। निवेश न करें। सप्ताह के अंतिम दिनों में व्यापारिक सफलता का योग है। लाल वस्तु पास रखें।

कन्या राशि: पूरा सप्ताह मिला-जुला रहेगा। शासन या प्रशासन से परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सामान्य रहेंगे। सिरदर्द या आंखों में दर्द की परेशानी संभव है। शुरुआत में खर्च ज्यादा होंगे और साझेदारी में दिक्कतें आएंगी। सप्ताह औसत रहेगा। सूर्य को जल देना शुभ रहेगा।

तुला राशि: खर्च की अधिकता परेशान कर सकती है। आय के नए स्रोत बनेंगे। प्रेम-संतान और व्यापार अच्छा चलेगा। सप्ताह की शुरुआत में आर्थिक स्थिति कमजोर होगी और यात्रा मनपसंद नहीं रहेगी। मध्य में कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है और सिरदर्द- आंखों की समस्या हो सकती है। अंत अत्यंत शुभकारी रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम और व्यापार भी अनुकूल रहेगा। जैसा चाहेंगे वैसा फल मिलेगा। काली जी को प्रणाम करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लव राशिफल: 1-7 दिसंबर तक मेष से लेकर मीन राशि वालों की कैसी रहेगी लव लाइफ?

वृश्चिक राशि: स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार तीनों अच्छे हैं। शुरुआत में अदालत-कचहरी से दूर रहें और आर्थिक अस्थिरता संभव है। नई शुरुआत अभी न करें। मध्य में रुका हुआ धन वापस मिलेगा और आय के नए स्रोत बनेंगे। शुभ समाचार मिलेगा। यात्रा लाभदायक होगी। सप्ताह के अंत में अनावश्यक खर्च और मन में बेचैनी बढ़ सकती है। काली जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

धनु राशि: स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम और संतान सुख मिलेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। शुरुआत में प्रतिष्ठा को आघात लग सकता है, इसलिए जोखिम न लें। यात्रा टालें। मध्य में व्यापार में सफलता, अदालत-कचहरी में विजय और पिता का सहयोग मिलेगा। अंत में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और शुभ समाचार मिल सकता है। सप्ताह शुरुआत में मध्यम, लेकिन आगे बेहद शुभ है। हरी वस्तु दान करें।

मकर राशि: स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बेहद शुभ हैं। विवाह या रिश्ते तय हो सकते हैं। प्रेमियों की मुलाकात संभव है। शुरुआत में हालात प्रतिकूल रहेंगे। चोट या परेशानी का योग है। संभलकर चलें। मध्य में अच्छे दिनों की शुरुआत होगी। काम में बाधाएं दूर होंगी और धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। अंत में व्यापारिक सफलता और कानूनी मामलों में विजय मिलेगी। यह समय अत्यंत भाग्यशाली है। काली जी को प्रणाम करें और सूर्य को जल दें।

कुंभ राशि: स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी है। शुरुआत में जीवनसाथी के स्वास्थ्य और साथ पर ध्यान दें। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है। मध्य में समय थोड़ा प्रतिकूल रहेगा—चोट का योग है। अंत में स्थिति सामान्य होकर सुधर जाएगी। जल्द ही अच्छे दिनों की शुरुआत होगी। तांबे की वस्तु दान करें।

मीन राशि: स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार- तीनों में शुभ फल मिलेंगे। जीवनसाथी और नौकरी से अच्छा समाचार मिल सकता है। शुरुआत में शत्रुओं पर बढ़त रहेगी और काम रुकावटों के बाद भी पूरे हो जाएंगे। मध्य में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और रोजगार में तरक्की होगी। अंत थोड़ा चिंता भरा रहेगा। कोई जोखिम न लें। तांबे की वस्तु का दान करने से लाभ मिलेगा।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!