wednesday born people personality career lovelife health lucky colour and number बुधवार को जन्मे लोगों में होती हैं ये खूबियां, बस होती है ये एक कमी, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

बुधवार को जन्मे लोगों में होती हैं ये खूबियां, बस होती है ये एक कमी

Wednesday Born People Traits: अंकशास्त्र के हिसाब से बुधवार को जन्मे लोगों को में कई गुण होते हैं। बता दें कि जन्म के दिन का प्रभाव व्यक्ति की पर्सनैलिटी पर दिखती है। हफ्ते के अलग-अलग दिन जन्मे लोगों पर अलग-अलग ग्रहों का प्रभाव देखने को मिलता है। जानिए बुधवार को जन्मे लोग कैसे होते हैं?

Wed, 29 Oct 2025 11:32 AMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
बुधवार को जन्मे लोगों में होती हैं ये खूबियां, बस होती है ये एक कमी

Wednesday Born People: जब किसी का जन्म होता है तो उस समय और नक्षत्र के आधार पर ही उसकी कुंडली बनती है। इस कुंडली के जरिए ही अनुमान लगाया जाता है कि आने वाले दिनों में या सालों में क्या-क्या हो सकता है। समय के साथ-साथ जन्म का दिन भी बहुत मायने रखता है। हफ्ते के सारे दिन किसी ना किसी ग्रह से जुड़े होते हैं। ऐसे में जन्म के दिन का प्रभाव व्यक्तित्व और स्वभाव में साफ तौर पर देखने को मिलता है। आज बात करेंगे कि आखिर बुधवार को जन्मा इंसान कैसा होता है? इनकी खूबियों के साथ-साथ कमियों के बारे में भी बात करेंगे।

बता दें कि बुधवार को जन्मे व्यक्ति के जीवन में बुध ग्रह का असर काफी देखा जाता है। तो चलिए जानते हैं बुधवार को जन्मे लोगों की खास बातें...

लवलाइफ: बुधवार को जिनका जन्म होता है, उन लोगों की लव लाइफ ठीक रहती है। अपनी कम्यूनिकेशन स्किल की वजह से ये लोग पार्टनर का दिल जीतने में कामयाब रहते हैं। अगर कुछ उल्टा-सीधा होता है तो इसकी मदद से ये पार्टनर को आसानी से मना भी लेते हैं। इनकी सबसे अच्छी बात ये है कि पार्टनर को खुश रखने के लिए ये हर संभव कोशिश करते हैं।

करियर: बुधवार को जन्मे लोग काफी लॉजिकल बातें करते हैं। बुध के प्रभाव की वजह से ये काफी बुद्धिमान भी होते हैं और इनकी कम्यूनिकेशन स्किल्स भी कमाल की होती हैं। ऐसे में इन चीजों का लाभ इन्हें करियर में जरूर मिलता है। करियर में इन्हें काफी ग्रोथ भी मिलती है और नई-नई चीजों को सीखने के लिए इनके अंदर एक्साइटमेंट भी देखने को मिलती है।

स्वास्थ्य: बुधवार को जन्म लेने वाले लोगों का स्वास्थ्य ठीक ठाक ही रहता है। इन लोगों को अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए। वहीं इन्हें त्वचा से संबंधित दिक्कतें ज्यादा होती हैं। इनके अंदर यही एक कमी है कि ये अपना ख्याल बहुत कम रखते हैं। वहीं इनका पाचन तंत्र भी गड़बड़ाता रहता है।

लकी नंबर और रंग: बुधवार को जन्म लेने वाले व्यक्तियों पर हरे रंग का प्रभाव ज्यादा देखने को मिलता है। इनका लकी रंग हरा होता है। अगर बात की जाए लकी नंबर की तो ये 5 होता है। इन लोगों को हमेशा भगवान गणेश को पूजना चाहिए। इससे इनकी जिंदगी में आने वाली हर बाधा दूर होने लगती है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!