वृषभ राशि में बुध के प्रवेश से इन राशियों का होगा भाग्योदय, नौकरी-पैसा और करियर में दिखेगा बड़ा असर
14 मई की रात बुध ग्रह वृष राशि में प्रवेश करने जा रहा है। बुध इस राशि में 29 मई तक रहेंगे। ज्योतिष में बुध को बुद्धि, बोलचाल, व्यापार, पढ़ाई-लिखाई और दिमाग से जुड़े कामों का ग्रह माना जाता है। जिन लोगों का काम बोलने, लिखने, कंप्यूटर, बिजनेस, मार्केटिंग या अकाउंट से जुड़ा होता है।

14 मई की रात बुध ग्रह वृष राशि में प्रवेश करने जा रहा है। बुध इस राशि में 29 मई तक रहेंगे। ज्योतिष में बुध को बुद्धि, बोलचाल, व्यापार, पढ़ाई-लिखाई और दिमाग से जुड़े कामों का ग्रह माना जाता है। जिन लोगों का काम बोलने, लिखने, कंप्यूटर, बिजनेस, मार्केटिंग या अकाउंट से जुड़ा होता है, उन पर बुध का असर जल्दी देखने को मिलता है। बुध के राशि बदलने का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। किसी को करियर में फायदा मिलेगा तो किसी को खर्च और सेहत पर ध्यान देना पड़ेगा।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए बुध का यह गोचर पैसा और काम दोनों मामलों में फायदा देने वाला रह सकता है। मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिलेगा। बिजनेस करने वालों को भी राहत महसूस हो सकती है। आपकी बातों का असर लोगों पर पड़ेगा और कई काम सिर्फ बातचीत से बन सकते हैं। लिखने-पढ़ने या मीडिया से जुड़े लोगों के लिए भी समय अच्छा माना जा रहा है।
वृषभ राशि
बुध आपकी ही राशि में आ रहा है, इसलिए इसका असर सबसे ज्यादा महसूस हो सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और लोग आपकी बातों को ध्यान से सुनेंगे। घर-परिवार में माहौल पहले से बेहतर रहेगा। कुछ लोगों को सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर खर्च करना पड़ सकता है। नौकरी और सरकारी कामों में भी फायदा मिलने के संकेत हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को खर्चों पर कंट्रोल रखने की जरूरत होगी। पैसा आएगा जरूर, लेकिन खर्च भी तेजी से बढ़ सकते हैं। हालांकि समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार के लोगों के साथ रिश्ते अच्छे बने रहेंगे। अगर समझदारी से पैसा संभालेंगे तो स्थिति ठीक रहेगी।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों की आय बढ़ाने की कोशिश सफल हो सकती है। नए मौके मिल सकते हैं। हालांकि बेवजह खर्च करने से बचना होगा। इस दौरान आपको अपनी जरूरत और शौक के बीच फर्क समझना होगा। दोस्तों और करीबियों का साथ मिलेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह समय करियर में मेहनत करवाने वाला रहेगा। काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन मेहनत का फायदा भी मिलेगा। हालांकि पिता की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। ऑफिस में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, इसलिए लापरवाही न करें।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह समय काफी अच्छा माना जा रहा है। किस्मत का साथ मिलेगा और रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं। धार्मिक या आध्यात्मिक चीजों में मन लग सकता है। पैसों की स्थिति भी पहले से बेहतर हो सकती है।
तुला राशि
तुला राशि वालों को इस दौरान सेहत का खास ध्यान रखना होगा। काम पूरे करने में ज्यादा मेहनत लग सकती है। माता और बच्चों की सेहत को लेकर भी चिंता बनी रह सकती है। इसलिए छोटी परेशानी को भी नजरअंदाज न करें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को रिश्तों में थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत होगी। जीवनसाथी के साथ छोटी बातों पर बहस हो सकती है। हालांकि कोर्ट-कचहरी या पुराने विवादों में फायदा मिलने के संकेत हैं। आपकी समझदारी और बोलने का तरीका काम आएगा।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए नए लोगों से मिलने-जुलने का समय रहेगा। दोस्त बढ़ सकते हैं और काम के नए मौके भी मिल सकते हैं। पढ़ाई, लेखन और खेती-किसानी से जुड़े लोगों को फायदा मिलने के संकेत हैं। बस जल्दबाजी करने से बचना होगा।
मकर राशि
मकर राशि वालों को पढ़ाई या बच्चों से जुड़ी बातों में थोड़ा तनाव रह सकता है। कुछ काम उम्मीद के मुताबिक पूरे होने में समय ले सकते हैं। हालांकि मेहनत करते रहने से धीरे-धीरे चीजें आपके पक्ष में आती दिखेंगी। परिवार के लोगों का साथ बना रहेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए घर-परिवार से जुड़ी चीजें अहम रहेंगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। सरकारी कामों में फायदा हो सकता है। धैर्य बनाए रखने से कई उलझे काम धीरे-धीरे सुलझ सकते हैं। जमीन, वाहन या घर से जुड़ी चीजों पर भी ध्यान रहेगा।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए यह समय मेहनत का फल देने वाला रह सकता है। भाई-बहनों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। आप अपनी बात लोगों के सामने अच्छे तरीके से रख पाएंगे। कामकाज में भी फायदा मिलेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन