2026 में विवाह के कुल 59 मुहूर्त, जानें जनवरी से लेकर दिसंबर तक के सभी विवाह शुभ मुहूर्त
साल 2026 की शुरुआत शुभ कार्यों के लिहाज से थोड़ी धीमी होगी, क्योंकि जनवरी में एक तरफ खरमास रहेगा और दूसरी तरफ शुक्र ग्रह अस्त रहेंगे। यही वजह है कि साल के पहले पूरे महीने में एक भी विवाह मुहूर्त नहीं मिलेगा। लेकिन फरवरी के आते ही विवाह का शुभ मौसम फिर से शुरू होगा।

Vivah Shubh Muhurat: साल 2026 की शुरुआत शुभ कार्यों के लिहाज से थोड़ी धीमी होगी, क्योंकि जनवरी में एक तरफ खरमास रहेगा और दूसरी तरफ शुक्र ग्रह अस्त रहेंगे। यही वजह है कि साल के पहले पूरे महीने में एक भी विवाह मुहूर्त नहीं मिलेगा। लेकिन फरवरी के आते ही विवाह का शुभ मौसम फिर से शुरू होगा। पंचांग के अनुसार साल 2026 में कुल 59 शुभ विवाह मुहूर्त रहेंगे। हालांकि बीच-बीच में कई ऐसे समय भी आएंगे जब खरमास, शुक्र अस्त, होलाष्टक और चातुर्मास की वजह से विवाह मुहूर्त नहीं रहेंगे।
कब से शुरू होंगे 2026 के शुभ विवाह मुहूर्त?
जनवरी 2026 पूरा महीना शादियों के लिए वर्जित रहेगा।
पहला विवाह मुहूर्त 5 फरवरी 2026 को पड़ेगा।
साल का अंतिम मुहूर्त 6 दिसंबर 2026 को रहेगा।
2026 में कुल शुभ विवाह तिथियां – 59
2026 के शुभ विवाह मुहूर्त
फरवरी- 5, 6, 8, 10, 12, 14, 19, 20, 21, 24, 25, 26
मार्च- 1, 3, 4, 7, 8, 9, 11, 12
अप्रैल- 15, 20, 21, 25, 26, 27, 28, 29
मई- 1, 3, 5, 6, 7, 8, 13, 14
जून- 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 29
जुलाई- 1, 6, 7, 11
नवंबर- 21, 24, 25, 26
दिसंबर- 2, 3, 4, 5, 6, 11, 12
जनवरी 2026 में विवाह क्यों नहीं होंगे?- जनवनी में विवाह इसलिए नहीं होंगे क्योंकि इस दौरान दो कारण एक साथ हैं। खरमास और शुक्र ग्रह अस्त। खरमास के दौरान विवाह, गृह प्रवेश, जनेऊ जैसे शुभ कार्य बिल्कुल वर्जित रहते हैं और शुक्र अस्त के दौरान भी विवाह नहीं होते हैं।
हालांकि 23 जनवरी 2026 को वसंत पंचमी के दिन विवाह होंगे। इस दिन को अबूझ मुहूर्त रहता है। इस दिन मुहूर्त देखें बिना विवाह हो जाते हैं।
2026 में किन दिनों में विवाह और शुभ कार्य पूरी तरह बंद रहेंगे?
जनवरी- खरमास 15 जनवरी को समाप्त होगा लेकिन शुक्र ग्रह 1 फरवरी तक अस्त ही रहेंगे।इसलिए पूरा जनवरी महीना विवाह के लिए शून्य मुहूर्त रहेगा।
होलाष्टक (फरवरी अंत से 4 मार्च 2026)- होलाष्टक में कोई भी मांगलिक कार्य नहीं किया जाता।
दूसरा खरमास (14 मार्च से 13 अप्रैल 2026)- सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करते ही दोबारा खरमास शुरू हो जाएगा।
अधिक मास (2 मई से 29 जून 2026)- इस साल अधिक मास लगेगा, जिसमें दो ज्येष्ठ माह होंगे। अधिक मास में कोई शुभ कार्य नहीं होते। यह अवधि लगभग 59 दिन की रहेगी।
चातुर्मास (25 जुलाई से 20 नवंबर 2026)- देवशयनी एकादशी से देवउठनी एकादशी तक शादी-विवाह और सभी मांगलिक कार्य बंद रहते हैं। इस दौरान 25 जुलाई से 20 नवंबर तक कोई विवाह नहीं होगा।
विवाह में गुरु और शुक्र का इतना महत्व क्यों?
विवाह मुहूर्त का निर्धारण करते समय शुक्र (शुक्र तारा) और गुरु (बृहस्पति) दोनों का उदय अवस्था में होना अनिवार्य माना जाता है। यदि दोनों ग्रह अस्त हों, तो विवाह नहीं किए जाते।
2026 के शुभ विवाह मुहूर्त
फरवरी- 5, 6, 8, 10, 12, 14, 19, 20, 21, 24, 25, 26
मार्च- 1, 3, 4, 7, 8, 9, 11, 12
अप्रैल- 15, 20, 21, 25, 26, 27, 28, 29
मई- 1, 3, 5, 6, 7, 8, 13, 14
जून- 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 29
जुलाई- 1, 6, 7, 11
नवंबर- 21, 24, 25, 26
दिसंबर- 2, 3, 4, 5, 6, 11, 12




साइन इन