Virgo weekly Horoscope 31 May -6 june 2026 Kanya rashi in hindi kanya saptahik rashifal future predictions कन्या साप्ताहिक राशिफल 2026: कन्या राशि के लिए 31 मई से 6 जून तक ज्योतिष की सलाह जरूर पढ़ें, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

कन्या साप्ताहिक राशिफल 2026: कन्या राशि के लिए 31 मई से 6 जून तक ज्योतिष की सलाह जरूर पढ़ें

Virgo Horoscope Kanya Rashi Ka Rashifal Horoscope : राशि चक्र की यह छठी राशि है। आइए जानते हैं,वीकली राशिफल 

Sun, 31 May 2026 06:05 AMPandit Narendra Upadhyay लाइव हिन्दुस्तान
share
कन्या साप्ताहिक राशिफल 2026: कन्या राशि के लिए 31 मई से 6 जून तक ज्योतिष की सलाह जरूर पढ़ें

Virgo Weekly Horoscope:कन्या राशि वालों के लिए समय उत्तम है, आपको प्रोफेशनल लाइफ में ग्रोथ मिल रही है। लवलाइफ में भी कोई बड़ी समस्या नहीं है। बस इस बात को ध्यान रखें कि अपने साथ काम करने वालों की मदद करें, आपका सपोर्ट उनको सेव करेगा। आपके लिए हेल्थ को लेकर भी कोई समस्या नहीं है, लेकिन सीने में भारीपन रह सकता है, उसका ध्यान रखें। कुल मिलाकर आपको मिलाजुला परिणाम इस समय मिल रहा है।

Virgo Love Horoscope, कन्या लव राशिफल

प्रेम की स्थिति अत्यंत शुभकारी है और आप इस समय बहुत ही मैच्योर (परिपक्व) प्रेम में हैं। सप्ताह की शुरुआत में आप अपने प्रेम को अपनी व्यावसायिक स्थिति में शामिल करने के लिए रेडी (तैयार) हैं। आप इस पर डिस्कस कर रहे हैं और आप दोनों ही इसे लेकर अच्छा फील कर रहे हैं। मध्य में थोड़ा सा कलह से बचना चाहिए, लेकिन यह कलह सकारात्मक होगा। यह कोई बड़ा झगड़ा नहीं बल्कि किसी पॉइंट को लेकर थोड़ा डिस्कशन (वैचारिक मतभेद) हो सकता है जो कुछ देर के लिए मन को खराब करे, पर कोई समस्या की बात नहीं है। सप्ताह के अंत में इमोशन में आकर कोई भी निर्णय मत लीजिएगा, वरना परेशानी हो सकती है।

Virgo career Horoscope, कन्या करियर राशिफल

करियर के लिहाज से कन्या राशि वालों के लिए समय उत्तम है, आपको कई जगह से पैसा मिल रहा है, एक के बाद एक आपको सफलताएं मिल रही हैं, लेकिन इन सफलताओं के लिए कारण विरोधी एक्टिव है, इसलिए संभलकर चलें। आपको आगे जाना है, लेकिन सभी चीजों को सही रखकर, ऑफिस में जो काम मिले, उसे कई स्टेप्स में बांट लें, इससे गलतियां कम हो सकती हैं।

Virgo Money Horoscope, कन्या मनी राशिफल

निवेश के लिए यह अत्यंत शुभकारी समय है और किसी भी तरीके की कोई प्रॉब्लम वाली बात नहीं दिखाई पड़ रही है। ओवरऑल आपकी व्यावसायिक स्थिति बहुत अच्छी है और आप लगातार ग्रो करते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। पार्टनरशिप से भी पैसा आता दिख रहा है। इस समय आय के नए-नए मार्ग बन रहे हैं, साथ ही पुराने मार्ग से भी पैसे आ रहे हैं। आपके एक से अधिक कई व्यवसायों की स्थिति भी इस समय बन रही है, जो कि बेहद शुभ संकेत हैं। सप्ताह की शुरुआत में आप बेझिझक निवेश कर सकते हैं, समय अनुकूल है। मध्य में भी आप थोड़ा सा सोच-समझ कर के निवेश कर सकते हैं। सप्ताह के अंत में निवेश करने से पूरी तरह बचें।

Virgo Health Horoscope, कन्या हेल्थ राशिफल

स्वास्थ्य अच्छा है लेकिन थोड़ा हड्डियों से जुड़ी परेशानी संभव है, इसलिए थोड़ा सा ध्यान देने की आवश्यकता होगी। हालांकि, कोई बड़ी परेशानी नहीं दिखती है। यह केवल ध्यान रखने की बात है, इनसे संबंधित बड़ी बीमारी हो ऐसा जरूरी नहीं है, लेकिन छोटी-मोटी परेशानी संभव है तो सतर्क रहें। सप्ताह की शुरुआत में आपको अपने नाक, कान और गले का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सप्ताह के मध्य में सीने का ध्यान रखें, थोड़ी भारीपन की समस्या हो सकती है। सप्ताह के अंत में अपने मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें और तनाव से बचें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!