2026 में सबसे पहले शुक्र करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम
ज्योतिषशास्त्र में शुक्र ग्रह को सुख, सौंदर्य, प्रेम, आकर्षण, धन और भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक माना गया है। जब कुंडली में शुक्र मजबूत स्थिति में होता है, तो व्यक्ति के जीवन में खुशहाली, वैभव और तरक्की आती है। 2026 में सबसे पहले शुक्र का राशि परिवर्तन होगा।

Venus Transit : ज्योतिषशास्त्र में शुक्र ग्रह को सुख, सौंदर्य, प्रेम, आकर्षण, धन और भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक माना गया है। जब कुंडली में शुक्र मजबूत स्थिति में होता है, तो व्यक्ति के जीवन में खुशहाली, वैभव और तरक्की आती है। 2026 में सबसे पहले शुक्र का राशि परिवर्तन होगा। 13 जनवरी को शुक्र अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। इस दिन शुक्र धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, शुक्र का यह राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इन राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो जाएगा। आइए जानते हैं, शुक्र गोचर से किन राशियों को होगा लाभ-
वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र का यह राशि परिवर्तन काफी अहम माना जा रहा है। शुक्र आपकी कुंडली में लग्न भाव और छठे भाव के स्वामी हैं और अब वह आपके नौवें भाव में प्रवेश करने जा रहे हैं। ऐसे में भाग्य का साथ मिलना तय माना जा रहा है। इस दौरान धन लाभ के योग बनेंगे और जीवन में सुख-सुविधाओं की बढ़ोतरी हो सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को नए मौके मिल सकते हैं और आय बढ़ाने के नए रास्ते खुलेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा, प्रमोशन या जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी संभव है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे सम्मान और प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। आपकी मेहनत और क्षमता को सराहा जाएगा और करियर में आगे बढ़ने के अच्छे संकेत मिल रहे हैं। कुल मिलाकर, इस समय वृषभ राशि वालों को किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा।
कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर सुखद परिणाम देने वाला रहेगा। शुक्र के सातवें भाव में प्रवेश करने से भाग्य में वृद्धि होगी और जीवन की कई परेशानियों से राहत मिल सकती है। लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य समस्याओं में सुधार देखने को मिलेगा। कर्ज से जुड़े मामलों में भी राहत मिलने के संकेत हैं और मानसिक रूप से आप पहले से अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे। इस दौरान यात्रा के योग भी बन सकते हैं। करियर से जुड़े कुछ अहम फैसले आप लेंगे, जिनका असर आगे चलकर सकारात्मक दिखाई देगा। शुक्र के प्रभाव से अटके हुए काम तेजी से पूरे हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन या पद में सुधार की खबर मन को प्रसन्न करने वाली रहेगी।
मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर लाभकारी साबित होने वाला है। शुक्र आपके ग्यारहवें भाव में प्रवेश कर रहा है, जिससे आपकी पर्सनैलिटी में निखार आएगा और लोग आपसे प्रभावित होंगे। साझेदारी में किया गया काम इस समय अच्छा लाभ दे सकता है। बैंक बैलेंस बढ़ने के योग बन रहे हैं। जो लोग देश या विदेश से जुड़े काम करते हैं या यात्रा करते रहते हैं, उन्हें इस दौरान कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। इसके अलावा, नया काम शुरू करने या आय के नए स्रोत तलाशने में भी सफलता मिलने की संभावना है। कुल मिलाकर, यह समय आर्थिक रूप से मजबूती देने वाला रहेगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन