vastu shastra 3 types of secret donations in a temple for good luck वास्तु शास्त्र: मंदिर में इन 3 चीजों के गुप्तदान से खुलता है भाग्य, ट्रैक पर आज जाती है जिंदगी, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

वास्तु शास्त्र: मंदिर में इन 3 चीजों के गुप्तदान से खुलता है भाग्य, ट्रैक पर आज जाती है जिंदगी

Vastu Tips: धार्मिक मान्यता के हिसाब से मंदिर में किया गया गुप्तदान हमारी जिंदगी से नकारात्मकता को मिटा देता है। अगर मंदिर में तीन चीजों का गुप्तदान कर दिया जाए तो इससे मानसिक शांति तो मिलती ही है, साथ ही हमारी जिंदगी भी ट्रैक पर वापस आने लगती है। जानिए इनके बारे में विस्तार से…

Tue, 2 Dec 2025 11:08 AMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
वास्तु शास्त्र: मंदिर में इन 3 चीजों के गुप्तदान से खुलता है भाग्य, ट्रैक पर आज जाती है जिंदगी

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के साथ-साथ मंदिर में दान करने का भी विशेष महत्व है। सनातन धर्म में ऐसी मान्यता है कि अगर कोई दान गुप्त रहकर किया जाता है तो उसका फल दोगुना मिलता है। यानी कि बिना ढिंढोरा पीटे किसी भी तरह के दान से कई लाभ मिलते हैं। वहीं वास्तु शास्त्र में भी ऐसे दान का जिक्र है। शास्त्र के मुताबिक इस तरह का दान करने से जिंदगी से धीरे-धीरे सारी मुश्किलें खत्म हो जाती हैं। आज बात करेंगे उन 3 तरह के दान का जो हर किसी को करना चाहिए। शास्त्र के अनुसार इन तीनों तरह के दान से व्यक्ति की जिंदगी ट्रैक पर आ जाती है और हर काम बनने लगते हैं। इनके बारे में नीचे विस्तार से पढ़ें...

इन 3 तरह के गुप्तदान से मिलता है लाभ

दिया जलाने के लिए माचिस

अगर मंदिर में मंगलवार या शनिवार के दिन माचिस का गुप्तदान किया जाए तो इसके कई लाभ मिलते हैं। विशेष रूप से ये दान हनुमान मंदिर ही करना चाहिए। मान्यता के अनुसार इस दान की वजह से जिंदगी से नकारात्मकता दूर हो जाती है। साथ ही इससे हर तरह की बुरी नजर भी दूर होती है। साथ ही मंगल ग्रह भी मजबूत होता है और ऐसा होते ही जिंदगी की दिशा सकारात्मकता की ओर मुड़ने लगती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: नए कपल कमरे में कर लें ये बदलाव, ना करें बेड से जुड़ी ये गलती

बैठने के लिए आसन

किसी भी मंदिर में आसन का गुप्तदान करना भी महादान माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार अगर आप मंदिर में जाकर कुछ आसन दान कर आते हैं तो इस पर बैठकर पूजा करने वाले शख्स के पुण्य का कुछ हिस्सा आपको भी मिल जाता है। ऐसे में जिंदगी में स्थिरता आती है और धन धान्य की कोई कमी नहीं रहती है। जो लोग आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हें ये गुप्तदान गुरुवार के दिन जरूर करना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: इन 3 दिनों में भूलकर भी ना करें गृह प्रवेश, धन-धान्य होगा नाश

जल अर्पित करने के लिए लोटा

आम तौर पर आपने देखा होगा कि शिव मंदिर में ढेर सारे लोटे रखे होते हैं। शिवलिंग पर जल अर्पित करने के लिए इसकी जरूरत पड़ती है। अगर आप किसी भी शिव मंदिर में जाकर लोटे का गुप्तदान करेंगे तो इससे भगवान शिवजी की असीम कृपा मिलेगी। मान्यता के अनुसार इस गुप्तदान से हर तरह की मनोकामना पूरी हो जाती है। साथ ही भगवान से सुख-समृद्धि का वरदान मिलता है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!