vastu shashta kitchen me bartan kis disha me rakhe वास्तु टिप्स: इस दिशा में ही रखें किचन के बर्तन, इन जरूरी नियमों को भी ना करें अंदाज, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

वास्तु टिप्स: इस दिशा में ही रखें किचन के बर्तन, इन जरूरी नियमों को भी ना करें अंदाज

Vastu Tips for Kitchen Utensils: वास्तु के अनुसार किचन में रखी जाने वाली चीजों का असर हमारी एनर्जी पर पड़ता है। नीचे जानें कि किचन में बर्तन को रखने की सही दिशा क्या है? साथ ही जानें कुछ ऐसे नियम भी जिन्हें भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

Sat, 3 Jan 2026 08:18 AMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
वास्तु टिप्स: इस दिशा में ही रखें किचन के बर्तन, इन जरूरी नियमों को भी ना करें अंदाज

Vastu Tips for Kitchen: वास्तु शास्त्र में जिंदगी को आसान बनाने के लिए कई आसान से नियम बनाए गए हैं। हमारे घर की एनर्जी से लेकर सुख शांति तक सब कुछ सही वास्तु पर निर्भर करता है। मुख्य द्वार से लेकर बेडरूम और बाथरूम का वास्तु अगर सही हो तो पूरे घर में पॉजिटिविटी बनी रहती है। किसी भी जगह ऊंच-नीच होने से इसका गहरा असर हमारी जिंदगी पर ही पड़ता है। शास्त्र के अनुसार अगर घर में वास्तु दोष हो तो हर अच्छे काम में रुकावटें आती हैं। घर का सबसे महत्वपूर्ण कोना किचन है और यहां से जुड़े कई ऐसे नियम हैं जिनका पालन जरूर करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं किचन से जुड़े हुए कुछ जरूर वास्तु नियम...

यहां रखें बर्तन

वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन में रखी हुई हर एक चीज हमारी जिंदगी पर गहरा असर डालती है। ऐसे में चीजों को व्यवस्थित तरीके से रखना जरूरी है। अगर देखा जाए तो तो लोग आम तौर पर अपनी सहूलियत के हिसाब से ही चीजों की प्लेसमेंट चुनते है लेकिन बर्तनों के साथ ऐसा नहीं करना चाहिए। शास्त्र के अनुसार किचन के बर्तनों को हमेशा दक्षिण या फिर पश्चिम दिशा में ही रखना चाहिए। बाकी दिशाओं में बर्तन को रखन से घर में हमेशा कलेश की स्थिति बनी रहेगी। साथ ही घर के सदस्यों की जिंदगी में हमेशा दिक्कतें ही आती रहेंगी। ऐसे में किचन में रखे हुए बर्तनों की दिशा हमेशा यही होनी चाहिए।

रखें इस बातों का ध्यान

किचन से जुड़े कई और टिप्स हैं, जिनका पालन करना जरूरी है। लोग किचन में ही फ्रिज को रखते हैं लेकिन इसे हमेशा सही दिशा में ही रखा जाना चाहिए। फ्रिज को हमेशा किचन के दक्षिण-पश्चिम कोने में रखें। भूलकर भी फ्रिज को उत्तर-पूर्व कोने में नहीं रखना चाहिए। वहीं इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे माइक्रो ओवन, मिक्सर या फिर टोस्टर इत्यादि को हमेशा दक्षिण-पूर्व कोने में रखना चाहिए। इन चीजों को उत्तर-पूर्व वाली दिशा में भूलकर भी नहीं रखना चाहिए। वहीं किचन की दीवारों के रंग का सीधा-सीधा संबंध हमारी एनर्जी से होता है। ऐसे में यहां पर हल्के और चटकीले रंग जैसे पीला, हल्का गुलाबी या हल्का हरा रंग लगा सकते हैं। किचन में गहरे रंगों के प्रयोग से बचना चाहिए। इससे हमारी एनर्जी बेवजह ड्रेन होती रहती है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!