vastu shastra mango leaves toran bandhanwar 5 benefits वास्तु शास्त्र: तोरण लगाने के 5 फायदे, घर में खुशहाली लाते हैं आम के पत्ते
More

वास्तु शास्त्र: तोरण लगाने के 5 फायदे, घर में खुशहाली लाते हैं आम के पत्ते

Auspicious Benefits of Toran: घर के मुख्य द्वार पर तोरण लगाना बेहद ही शुभ माना जाता है। हिंदू धर्म में ये परंपरा सदियों से चली आ रही है। वहीं अगर घर में आम के पत्तों वाले तोरण को समय-समय पर लगाया जाए तो इसके कई लाभ मिलते हैं।

Fri, 10 Oct 2025 11:14 AMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
वास्तु शास्त्र: तोरण लगाने के 5 फायदे, घर में खुशहाली लाते हैं आम के पत्ते

Benefits of Toran: हिंदू धर्म में पूजा पाठ के साथ-साथ कई नियमों का पालन करना जरूरी होता है। कुछ परंपराएं तो सदियों से चली आ रही हैं। वहीं कुछ चीजें ऐसी हैं जो सिर्फ परंपरा के चलते ही नहीं निभाई जाती हैं बल्कि इसकी वजह से मन भी बेहद खुश हो जाता है। इन्हीं में से एक परंपरा है तीज त्योहार पर घर में तोरण लगाना। किसी भी मांगलिक काम से पहले तोरण लगाने की प्रथा सदियों से चली आ रही है। इससे ना सिर्फ मुख्य द्वार की सुदंरता बढ़ती है बल्कि कई फायदे भी मिलते हैं। नीचे विस्तार से पढ़ें तोरण लगाने के 5 सबसे फायदों के बारे में...

तोरण लाता है सौभाग्य: घर के मुख्य दरवाजे पर तोरण लगाना शुभ माना जाता है। इसे लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। इससे परिवार में खुशहाली बनी रहती है। इसकी मदद से घर में सुख-समृद्धि आती है और सारे काम धीरे-धीरे बनने लगते हैं।

नेगेटिविटी से बचाता है तोरण: एक ओर तोरण की वजह से घर सुंदर लगता है तो दूसरी ओर ये हमें नेगेटिव एनर्जी से भी बचाता है। आम की पत्तियों और गेंदे के फूल से बना तोरण घर के हर एक कोने से नेगेटिविटी को दूर भगा देता है। इसकी वजह से कोई भी बुरी ऊर्जा हमारे आसपास नहीं होती है और ऐसे में मन शांत रहता है।

बढ़ती है घर की सुंदरता: तोरण की वजह से घर के मुख्य द्वार की सुदंरता देखते ही बनती है। घर का एंट्रेंस इतना खूबसूरत और पॉजिटिव हो तो दिल खुश हो जाता है। इसे पार करके आने वाले सभी लोग अपनी अच्छी एनर्जी के साथ ही घर में एंट्री लेंगे।

खुशी का प्रतीक है तोरण: हिंदू धर्म में तीज-त्योहार पर तोरण लगाना काफी शुभ माना जाता है। खास मौकों पर तोरण लगाने की ये परंपरा काफी पुरानी है। मुख्य द्वार पर इसे लगाने से खुशी और उत्सव का माहौल और भी खूबसूरत बन जाता है। दीवाली, करवाचौथ, शरद पूर्णिमा, राखी और शादी जैसे कई मौकों पर तोरण लगाने की परंपरा है। इसकी वजह से सारे तीज त्योहार खास बन जाते हैं।

सुधरता है घर का वास्तु: तोरण की सबसे खास बात ये है कि इसे लगाने से घर के वास्तु दोष दूर हो जाते हैं। इससे घर का वास्तु सही होता है। साथ ही मान्यता है कि देवी-देवता ऐसे घरों में खुशी-खुशी आते हैं, जहां तोरण लगाया जाता है। इसी वजह से पूजा-पाठ या त्योहार से पहले घर में तोरण लगाना शुभ माना जाता है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तुशास्त्र क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)