Transit Sun Horoscope Surya Rashifal Gochar 2025 in Aries 3 zodiacs will get benefit Transit Sun: 14 अप्रैल को सूर्य का मेष गोचर, इन 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Transit Sun: 14 अप्रैल को सूर्य का मेष गोचर, इन 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ

  • Transit Sun Horoscope Surya Rashifal: बस कुछ दिनों बाद ग्रहों के राजा अपनी चाल पलटने वाले हैं। मेष राशि में सूर्य का गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है तो कुछ के लिए मुश्किलें भी खड़ी कर सकता है।

Sat, 12 April 2025 04:53 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Transit Sun: 14 अप्रैल को सूर्य का मेष गोचर, इन 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ

Transit Sun Horoscope Surya Rashifal, 14 अप्रैल को सूर्य का मेष गोचर: अगले 2 दिन बाद सूर्य देव अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं। वर्तमान में सूर्य, ग्रहों के राजा मीन राशि में विराजमान हैं। मेष राशि में सूर्य का गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है तो कुछ के लिए मुश्किलें भी खड़ी कर सकता है। पंचांग अनुसार, अप्रैल 14 2025, सोमवार को 03:30 ए एम पर सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे। मेष राशि का स्वामित्व मंगल ग्रह के पास है। जानें, मंगल की राशि में सूर्य का गोचर होने से किन राशियों के लिए समय शुभ साबित हो सकता है-

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Rashifal: 13 अप्रैल को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा? पढें राशिफल

इन 3 राशियों को होगा लाभ

सिंह राशि: सूर्य ग्रह के मेष राशि में गोचर करने से सिंह राशि के जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापारियों को पुराने इन्वेस्टमेंट से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। करियर में आपके काम की तारीफ होगी और आपका मान-सम्मान भी खूब बढ़ेगा। इस दौरान आप एनर्जी से भरपूर रहेंगे। फैमिली का सपोर्ट मिलेगा। घर-परिवार की सुख शांति भी बनी रहेगी।

कन्या राशि: कन्या राशि वालों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन बेहद ही फायदेमंद माना जा रहा है। धन आगमन के योग बन रहे हैं। आपकी फाइनेंशियल कंडीशन पहले से बेहतर होगी। काम के सिलसिले में विदेश की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। लाइफ पार्टनर का फुल सपोर्ट मिलेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि मीन राशि में कब तक? जानें किन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती व ढैय्या का प्रभाव

कुंभ राशि: सूर्य के गोचर से कुंभ राशि के लोगों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। इस दौरान आप पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहेंगे। काम पर आपका फोकस बना रहेगा। काफी प्रोडक्टिव और कॉन्फिडेंट फील करेंगे। धार्मिक चीजों में मन लगेगा। अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें और काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाकर रखें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!