Surya Mithun Sankranti kiske liye hogi Labhkari सूर्य की मिथुन संक्रांति 4 राशियों के लिए होगी शुभ, क्या आपकी राशि भी है शामिल?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

सूर्य की मिथुन संक्रांति 4 राशियों के लिए होगी शुभ, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

Mithun Sankranti kiske liye Labhkari: सूर्य 16 जुलाई तक मिथुन संक्रांति में रहेंगे। आपकी राशि के लिए यह गोचर क्या असर लाएगा। किसके लिए अच्छा है और किसके लिए खराब

Sun, 14 June 2026 11:51 AMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान, वाराणसी, मुख्य संवाददाता
share
सूर्य की मिथुन संक्रांति 4 राशियों के लिए होगी शुभ, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

Surya gochar 2026 : सूर्यग्रह वृषभ से मिथुन राशि में 15 जून को दिन में 12 बजकर 53 मिनट से प्रवेश करेंगे। वह 16 जुलाई को रात्रि 11 बजकर 39 मिनट तक इसी राशि में रहेंगे। सूर्य संक्रांति के दिन सूर्य, चंद्र, बुध-मिथुन राशि में, मंगल-मेष, गुरु और शुक्र- कर्क, शनि-मीन, राहु-कुंभ तथा केतु-सिंह राशि में विराजमान रहेंगे। सूर्य संक्रांति के समय मिथुन राशि में मौजूद चंद्र और बुध मिलकर उथल पुथल मचाएंगे।मिथुन राशि का सूर्य मेष, सिंह, कन्या एवं मकर राशि वालों को विशेष लाभ पहुंचाने वाला भी सिद्ध होगा। यहां आप पढ़ें कि इस राशि का क्या असर होगा। इसका मौसम पर क्या असर होगा और आम लोगों पर क्या असर होगा, इससे आप आसानी से समझ सकते हैं।

मौसम में क्या होगा परिवर्तन ?

ज्योतिषाचार्य पं. विकास शास्त्री ने बताया कि सूर्य गोचर के समय ग्रहों के योग के फलस्वरूप संपूर्ण विश्व में विशेष घटनाएं होंगी। देश-विदेश के राजनैतिक घटनाक्रम में अचानक तेजी से नये स्वरूप और गतिविधियां दिखेंगी। शेयर, वायदा, धातु एवं मुद्रा बाजार में विशेष हलचल होगी। महंगाई बढ़ेगी। कई स्थानों पर भू-स्खलन, भूकंप और अत्यधिक वर्षा की आशंका रहेगी। मौसम में भी अजीबो-गरीब परिवर्तन होगा।

किन राशियों को मिथुन संक्रांति से होगा लाभ?

उन्होंने बताया कि इस गोचर के चलते मेष राशि के जातकों के कार्य में प्रगति, प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता, सफल यात्रा, कर्ज मुक्ति की राह बनेगी। सिंह राशि के जातकों को नए संपर्कों का लाभ शत्रु को परास्त करने में मिलेगा। सिंह राशि के लिए आरोग्य सुख की प्राप्ति होगी। कन्या राशि के जातकों को व्यवसाय में लाभ होगा, इसलिए इस राशि के लिए अच्छे योग हैं। मनोरंजन में रुचि बढ़ेगी। मकर के जातकों के लिए नव योजना में परिजनों से विचार-विमर्श लाभप्रद होगा। बुद्धि विवेक से तनाव में कमी के साथ ही राजकीय पक्ष से लाभ मिलेगा।

किन राशियों को होना होगा सतर्क

वृषभ के आरोग्य सुख में कमी होगी। मिथुन वालों की दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। कर्क वालों की क्षमता घटेगी। तुला की व्यावसायिक पक्ष में चिंता बढ़ेगी। वृश्चिक के जातकों को पारिवारिक और मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा। धनु के जातकों को जोखिम से नुकसान की आशंका रहेगी। कुंभ जातकों की व्यावसायिक प्रगति में बाधा आएगी, बिजनेस को लेकर थोड़ा ध्यान दें। मीन जातक नेत्र विकार से परेशान रहेंगे, हेल्थ को लेकर खास ध्यान रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेष, सिंह, कुंभ को लाभ, धनु, मकर वाले रहें सावधान, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
ये भी पढ़ें:कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती कब खत्म होगी और इसके अस्तकाल में क्या असर होता है?

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!