Yogesh Joshi| लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली |
Tue, 17 Feb 2026 06:00 AM हमें फॉलो करें![]()
![]()
Surya Grahan 2026 Live : साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को लगेगा। यह वलयाकार सूर्य ग्रहण है, जिसे ‘रिंग ऑफ फायर’ कहा जाता है। भारतीय समय के अनुसार ग्रहण दोपहर 3:26 बजे शुरू होकर शाम 7:57 बजे तक रहेगा, जबकि इसका सबसे खास पल करीब 5:42 बजे आएगा। इस लाइव ब्लॉग में हम आपको सूर्य ग्रहण से जुड़ी हर बड़ी अपडेट, टाइमिंग, कहां दिखेगा ‘रिंग ऑफ फायर’ और भारत में असर से जुड़ी पल-पल की जानकारी देते रहेंगे।
17 Feb 2026, 12:40:56 AM IST
Surya Grahan 2026 Live : साल का पहला सूर्य ग्रहण कैसा होगा?
Surya Grahan 2026 Live : मंगलवार को लगने वाला यह वलयाकार सूर्य ग्रहण दुनियाभर में लोगों के बीच उत्सुकता है। रिंग ऑफ फायर कहलाने वाले इस अनोखे सूर्य ग्रहण में चंद्रमा, सूर्य को पूरी तरह ढक नहीं पाएगा और आसमान में आग के छल्ले जैसा अद्भुत दृश्य दिखाई देगा।
16 Feb 2026, 08:32:37 PM IST
Surya Grahan 2026 Live : साल का पहला सूर्य ग्रहण किस राशि में लगेगा?
Surya Grahan 2026 Live : शनि की कुंभ राशि में साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा।
16 Feb 2026, 06:52:57 PM IST
Surya Grahan 2026 Live : सूर्य ग्रहण में क्या करें?
Surya Grahan 2026 Live : सूर्य ग्रहण में नाम जाप और मंत्र जाप करें।
16 Feb 2026, 05:08:37 PM IST
Surya Grahan 2026 Live : क्या भारत में रहेगा सूतक काल?
Surya Grahan 2026 Live : जवाब है नहीं। साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा। ऐसे में सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।
16 Feb 2026, 04:29:11 PM IST
Surya Grahan 2026 Live : कितने बजे से सूर्य ग्रहण होगा शुरू?
Surya Grahan 2026 Live : इस साल का पहला सूर्य ग्रहण दोपहर में शुरू होगा। सूर्य ग्रहण का अद्भुत नजारा 3 बजकर 26 मिनट से दोपहर में लगने जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण फाल्गुन कृष्ण पक्ष की अमावस्या को लगने जा रहा है।
16 Feb 2026, 03:21:47 PM IST
Surya Grahan Live : कहां दिखाई देगा ‘रिंग ऑफ फायर’
Surya Grahan Live : इस वलयाकार सूर्य ग्रहण का सबसे अच्छा नजारा अंटार्कटिका में देखने को मिल सकता है। इसके अलावा दक्षिणी अफ्रीका के कुछ देशों जैसे दक्षिण अफ्रीका, तंजानिया, जाम्बिया और जिम्बाब्वे में आंशिक रूप से ग्रहण दिखने की संभावना है। दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों, खासकर अर्जेंटीना और चिली में भी लोग इस अद्भुत नजारे को देख पाएंगे। विशेषज्ञों के मुताबिक, ग्रहण का रास्ता ज्यादातर दुर्गम इलाकों से होकर गुजरता है, इसलिए इसे करीब से देखने वालों की संख्या सीमित रह सकती है।
16 Feb 2026, 03:01:12 PM IST
Surya Grahan Live : सूर्य ग्रहण कब शुरू होगा और कब होगा खत्म
Surya Grahan Live : भारतीय समय के मुताबिक, सूर्य ग्रहण दोपहर 3 बजकर 26 मिनट पर शुरू होगा और शाम 7 बजकर 57 मिनट पर समाप्त होगा। यानी यह खगोलीय घटना करीब 4 घंटे 30 मिनट से ज्यादा समय तक चलेगी। इस ग्रहण का सबसे खास पल करीब शाम 5 बजकर 42 मिनट के आसपास आएगा, जब ‘रिंग ऑफ फायर’ सबसे साफ नजर आएगी।
16 Feb 2026, 02:45:05 PM IST
Surya Grahan Live : कहां दिखाई देगा ये ग्रहण
Surya Grahan Live : इस सूर्य ग्रहण का सबसे अच्छा नजारा अंटार्कटिका में दिखने की संभावना है। वहां रिसर्च स्टेशनों के आसपास अधिकतम ग्रहण नजर आ सकता है। इसके अलावा दक्षिणी अफ्रीका के कुछ देशों जैसे दक्षिण अफ्रीका, तंजानिया, जाम्बिया और जिम्बाब्वे में आंशिक रूप से ग्रहण दिखेगा। दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों, खासकर अर्जेंटीना और चिली में भी लोग इस ग्रहण को देख पाएंगे। खगोल विशेषज्ञों का कहना है कि वलयाकार ग्रहण का रास्ता काफी दुर्गम इलाकों से होकर गुजरता है। जिन जगहों पर ग्रहण का पूरा असर दिखेगा, वहां पहुंचना आसान नहीं होता। यही वजह है कि बहुत कम लोग इसे सीधे आंखों से देख पाएंगे।
16 Feb 2026, 02:44:10 PM IST
Surya Grahan Live : क्या है वलयाकार सूर्य ग्रहण?
Surya Grahan Live : क्या है वलयाकार सूर्य ग्रहण?वलयाकार सूर्य ग्रहण ऐसे सूर्य ग्रहण को कहा जाता है जब चंद्रमा अपने कक्ष में पृथ्वी से थोड़ा दूर का होता है। इस वजह से वह सूर्य को पूरी तरह ढक नहीं पाता और सूर्य के केंद्र के चारों ओर चमकदार प्रकाश का एक छल्ला दिखाई देता है - यही वजह है इसे “रिंग ऑफ फायर” कहा जाता है।
16 Feb 2026, 02:40:38 PM IST
Surya Grahan Live: भारत में नहीं दिखाई देगा सूर्य ग्रहण
Surya Grahan Live: यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ग्रहण का मुख्य मार्ग दक्षिणी गोलार्ध से होकर गुजर रहा है और उस समय भारत में सूर्य क्षितिज के नीचे रहेगा। इसी वजह से भारत के आसमान में ‘रिंग ऑफ फायर’ का नजारा नजर नहीं आएगा। चूंकि ग्रहण भारत में दृश्य नहीं होगा, इसलिए यहां धार्मिक मान्यताओं से जुड़ा सूतक काल भी मान्य नहीं माना जाएगा और शुभ कार्यों पर रोक जैसे नियम लागू नहीं होंगे।
16 Feb 2026, 02:39:12 PM IST
Surya Grahan Live : 17 फरवरी को साल का पहला सूर्य ग्रहण
साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को लगेगा। भारतीय समय के अनुसार यह ग्रहण दोपहर 3:26 बजे शुरू होगा, इसका सबसे खास पल करीब शाम 5:42 बजे आएगा और ग्रहण शाम 7:57 बजे समाप्त होगा। यह वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, जिसमें सूर्य के चारों ओर ‘रिंग ऑफ फायर’ जैसा नजारा बनता है।